स्पोर्ट्स

पहली बार हिजाब पहनकर खेली ये महिला खिलाड़ी, फीफा वर्ल्ड कप में इस देश ने किया बड़ा कमाल

31 जुलाई 2023 न्यूजीलैंड में इस समय महिला फीफा वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन हो रहा है और दर्शकों को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। मोरक्को की महिला टीम ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया है। मोरक्को ने महिला फीफा वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की है। वहीं, इस मैच में एक ऐसा कमाल हुआ, जो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला है। 

इस खिलाड़ी ने किया कमाल

साउथ कोरिया के खिलाफ मोरक्को की डिफेंडर नोहेला बेनजिना हिजाब पहनकर मैदान पर उतरीं। वह ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं। फीफा ने साल 2014 में धार्मिक कारणों की वजह से सिर ढंकने की मंजूरी दी थी। इससे पहले वर्ल्ड कप में जर्मनी के खिलाफ नोहेला नहीं खेल पाई थीं। जर्मनी के खिलाफ मोरक्को को 6-0 से हार का सामना करना पड़ा। 

इसके बाद इब्तिसाम जरादी ने मोरक्को की तरफ से विश्व कप में पहला गोल किया जो आखिर में उनकी टीम के लिए निर्णायक साबित हुआ। जरादी ने मैच के छठे मिनट में ही गोल कर दिया था और उसके बाद उनकी टीम ने आखिर तक इसका सफलतापूर्वक बचाव किया। मोरक्को अपना पहला मैच जर्मनी से 0-6 से हार गया था लेकिन दक्षिण कोरिया पर जीत से उसने नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी हैं।

उसका अगला मुकाबला कोलंबिया से होगा जबकि दक्षिण कोरिया का सामना जर्मनी से होगा।

Back to top button