हेल्थ / लाइफस्टाइल

सुबह उठते ही भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम,…नहीं तो पूरा दिन हो जाएगा बर्बाद…

रायपुर 31 अगस्त 2022 : अक्सर सुबह उठते ही हम कुछ कामों में लग जाते हैं ताकि समय से पहले थोड़े फ्री हो जाएं। लेकिन अधिकतर लोगों को शायद यह नहीं पता कि सुबह के समय किए गए कुछ कार्य आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही कुछ कार्य भूलकर भी नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से आपका पूरा दिन तो खराब होगा ही, साथ ही बनते काम भी बिगड़ जाएंगे।

वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह के समय बंद घड़ी को नहीं देखना चाहिए। इसके अलावा सुबह के समय सुई- धागे नहीं देखने चाहिए। ये चीजें अशुभ मानी जाती हैं। सुबह उठकर इन्हें देखने से आपका पूरा दिन खराब हो सकता है।

आमतौर पर रात के समय रसोई में झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए और यदि कभी रह भी जाएं तो सुबह उठते ही उन्हें नहीं देखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में सुबह उठते ही झूठे बर्तन देखना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि सुबह उठकर झूठे बर्तन देखने से उस दिन होने वाला महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाता है। इसलिए उठते ही रसोई में जाकर भूलकर भी झूठे बर्तन नहीं देखें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही कभी आईना नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से आपको मानसिक तनाव का सामना झेलना पड़ सकता है। साथ ही इसकी वजह से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। इसलिए उठते ही कभी भी आइने के सामने नहीं जाएं। बल्कि आईने के सामने से उसे अनदेखा करते हुए निकल जाएं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह के समय उठते ही अपनी या किसी की भी परछाई नहीं देखनी चाहिए। मान्तया है कि यदि गलती से भी सुबह उठते ही परछाई देख ली जाए तो मनुष्य को पूरे दिन किए जाने वाले सभी कार्यों में असफलता और निराशा ही झेलनी पड़ती है।

सुबह सबसे पहले अपनी हथेली को देखना अच्छा होता है और गायत्री मंत्र या किसी अन्य मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। इसी तरह बिस्तर से उठने के बाद सकारात्मक चीजें जैसे भगवान का फोटो, मोर की आंखें, फूल आदि दिखाई देते हैं तो आपका दिन अच्छा जाता है। 

यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। nwnews24 इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

Back to top button