हेल्थ / लाइफस्टाइल

GUR ROTI BENEFITS : सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद होती है गुड़ की रोटी…

दिल्ली 16 जनवरी2024|गुड़ हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम बढ़िया मात्रा में होता है। गुड़ को चीनी का अच्छा विकल्प माना जाता है। सर्दियों में गुड़ का सेवन विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इसका तासीर गर्म होता है। सर्दियों में गुड़ की रोटी खाना भी काफी अच्छा माना जाता है। देश के कई राज्यों में लोग गुड़ की रोटी खाना पसंद करते हैं। आज हम आपको गुड़ की रोटी के लाभ बताएंगे। साथ ही ये भी जानेंगे कि गुड़ की रोटी कब और कैसे खानी चाहिए।

गुड़ की रोटी के लाभ:

  1. गुड़ की रोटी का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। गुड़ में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। शरीर में आयरन की कमी पूरी करने के लिए गुड़ की रोटी का सेवन करना लाभकारी माना जाता है।
  2. जोड़ो का दर्द दूर करने के लिए गुड़ की रोटी खाना काफी लाभकारी माना जाता है। जिन लोगों के जोड़ों में दर्द रहता है उन्हें गुड़ की रोटी खानी चाहिए।
  3. सर्दी जुकाम से बचने के लिए गुड़ की रोटी का सेवन करना चाहिए। दरअसल, गुड़ का तासीर गर्म होता है। इसलिए सर्दी जुकाम में गुड़ की रोटी खाने से राहत मिलती है।
  4. गुड़ की रोटी पेट के लिए लाभकारी मानी जाती है। पेट से जुड़ी समस्याओं से निपटारे के लिए यह एक आसान उपाय है। गुड़ की रोटी खाने से पेट में गैस बनना और अपच की समस्या का समाधान हो सकता है।
  5. गुड़ की रोटी में फाइबर होता है, जो पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गुड़ की रोटी खाने से पाचन अच्छे से हो जाता है, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
  6. सर्दी के मौसम में गुड़ की रोटी खाने से इम्युनिटी में वृद्धि होती है।

कब और कैसे खानी चाहिए गुड़ की रोटी?

वैसे तो आप दिन में कभी भी गुड़ की रोटी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर इसे सुबह नाश्ते में खाई जाएं तो यह शरीर के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। नाश्ते में दूध के साथ गुड़ की रोटी का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। इसमें शरीर के लिए आवश्यक विभिन्न पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं।

इस तरह बनाई जा सकती है गुड़ की रोटी
गुड़ की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर धीमी आंच में तिल भूने। उसके बाद तिल को दरदरा पीस लें। फिर कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर बेसन भूनें। इसके बाद भूना बेसन, गेहूं का आटा, गुड़ और तिल को एक साथ मिक्स करें। फिर मिश्रण का आटा गूंथें और इसकी रोटी बनाएं। गुड़ की रोटी पर घी लगाकर खाने से इसका स्वाद दो गुना बढ़ जाता है।

Back to top button