अध्यातम

आज का राशिफल : आज कन्या ग्रहों का संयोग, सिंह राशि वाले…जानें दिन कैसा बीतेगा आपका

रायपुर 6 अक्टूबर 2021 आज का राशिफल 6 अक्टूबर दिन बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कन्या राशि में होगा। यहां चंद्रमा के साथ आज 4 ग्रह मौजूद रहेंगे। इस समय कन्या राशि में मंगल, सूर्य और बुध भी संचार कर रहे हैं जिससे इन चार ग्रहों का अनोखा संयोग बना है। ग्रहों की इस स्थिति के कारण आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कुछ उलझा लेकिन लाभप्रद रहेगा। अन्य सभी राशियों के लिए महालया का दिन कैसा रहेगा, देखिए किस्मत के सितारे क्या कहते हैं….

आज आपके अंदर एक विशेष आकर्षण रहेगा, जिससे जनता के प्रिय बनेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ मिलेगा। पिता के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। व्यापार के क्षेत्र में आपके बदलावों की वजह से नए अवसर मिलेंगे। सायंकाल के समय माता को शारीरिक कष्ट होने से आपको कुछ देर परेशानी रहेगी। देर रात तक सब सामान्य हो जाएगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:
निर्भयता से अपने कार्यों को संपन्न कराने में सक्षम रहेंगे। परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव होंगे, जिससे सामाजिक दायरा बढ़ेगा। राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण में रखें। अपना और अपने परिवार के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। सायंकाल में अच्छे वाहन द्वारा यात्रा होगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:
आज आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। किसी रिश्तेदार के यहां औपचारिकता में बिल्कुल भी न उलझें। आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। व्यापार में बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। रिश्तेदारों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें। सायंकाल का समय धार्मिक आयोजन में व्यतीत होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:
आज आपको अकारण भाई-बहनों के असहयोग का भागी बनना पड़ेगा। स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा। शत्रु अपने षड़यंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। खुश मिजाज व्यक्ति होने के कारण दूसरे लोग आपके संबंध बनाने की चाहत रखेंगे। व्यावसायिक व्यस्तता अधिक रहेगी। सायंकाल के समय किसी आध्यात्मिक महापुरुष से भेंट हो सकती है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:
आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। आत्म विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। पुराने रूके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो जाएगा। काम का दबाव अधिक होने के बाद भी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित होंगे। सायंकाल का समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला आ रहा है तो उसमें सुधार होगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। भतीजे का सहयोग मिलने की संभावना बनी रहेगी। वाणी पर संयम रखें, आप अपनी कार्यकुशलता से सफलता प्राप्त करेंगे। दैनिक व्यापारियों को नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:
शिक्षा की ओर आपकी रूचि बढ़ेगी और नए कार्य सीखने में सफल होंगे। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने का मार्ग प्रशस्त होगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। पारिवारिक संपर्कों का लाभ मिलेगा, जिससे आपके अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी। लव लाइफ में मधुरता आएगी। सायंकाल चोट चोरी का भय है, सावधान रहें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

आज आमदनी से ज्यादा खर्च की स्थिति रहेगी। संतान द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक धन संपदा में बढ़ोतरी होगी। राजनीति से संबंधित जातकों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय प्रिय व्यक्तियों के दर्शन से मन प्रफुल्लित रहेगा। साथ ही मित्रों के साथ सैर सपाटे व मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:
राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति द्वितीय भाव में मकर पर भ्रमण पर है। विद्या, बुद्धि व ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। बृहस्पति शासन का प्रतिनिधि है, इसलिए शासन द्वारा आपको सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना बन रही है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। बच्चे भविष्य के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। फिलहाल किसी भी तरह के निवेश से बचें। सायंकाल में धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:
आज आपको पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें उस पर उल्टा ही असर होगा। खाली समय दोस्तों के साथ व्यतीत करें, बजाय फोन देखने के। घर की जरूरी चीजों का ध्यान रखें, चोरी होने की आशंका बन रही है। जीवनसाथी का कोई सरप्राइज आपकी सारी थकावट को दूर कर देगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। सायंकाल का समय पुण्य कार्य में लगेगा, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाग्‍य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आमदनी की बढ़ोत्तरी के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे। परिवार के सदस्य आपको सकारात्मक व्यवहार से प्रभावित होंगे। किसी को भी कर्ज देने से बचें अन्यथा दिए गए धन की वापसी में संदेह रहेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:
आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति वक्री चल रहे हैं इसलिए अपने गुरु के प्रति निष्ठा व भक्ति भाव पूर्ण रखें। आज आपकी पारिवारिक संपत्ति में वृद्धि होगी। ननिहाल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार से संबंधित यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को ध्यान रखें, कोई पुराना रोग कष्ट दे सकता है। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे, जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है

Back to top button