हेडलाइन

दर्दनाक हादसा : दर्दनाक सड़क हादसा , आपस में टकराए कई वाहन,एक की मौत और 10 घायल..

गौतमबुद्ध27 जनवरी2024|गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन आपस में टकरा गये, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर करौली बांगर गांव के पास हुई जब एक बस आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया इसके बाद पीछे आ रहे वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए।

घायलों में से 2 की हालत गंभीर
उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मश्क्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। सिंह ने कहा, ‘‘इलाज के दौरान इटावा निवासी सत्यप्रकाश की मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि घटना में घायल अन्य लोगों का जेवर और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि संभवत: हादसा घने कोहरे के कारण हुआ और मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर करौली बांगर गांव के पास हुई जब एक बस आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। वहीं, इसके बाद पीछे आ रहे वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मश्क्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान इटावा निवासी सत्यप्रकाश की मौत हो गई। मनोज कुमार सिंह ने आगे बताया कि घटना में घायल अन्य लोगों का जेवर और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि संभवत: हादसा घने कोहरे के कारण हुआ और मामले की जांच जारी है।

Back to top button