बिग ब्रेकिंग

CM भूपेश दिल्ली हुए रवाना…..यूपी सरकार को बर्खास्त किया जाये, पूछा – यूपी जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ेगी क्या?

रायपुर 4 अक्टूबर 2021। लखनऊ में लैंडिंग की इजाजत नहीं मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो गये हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि

“मैं यूपी जा रहा था। लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी गई। क्या यूपी में लोगो के साथ खड़े होने पर प्रतिबंध है ? क्या यूपी जाने के लिए अब वीज़ा लेने की जरूरत है? भाजपा जो भी विरोधी है उसे रौंद देना चाहती है। जो भी विरोध में सर उठे उसे कुचल देना चाहती है। जो सामने आए उसे गोली से भून देना ये इनकी रणनीति है जो लखीमपुर में घटना हुई उससे स्पष्ट है”

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि

“जिस प्रकार खट्टर जी का बयान आया वो सबको समाप्त कर देना चाहते विरोध का स्वर होना ही नही चहिये। ये निरकुंशता की निशानी है। ये तानाशाही रवैय्या। हिंदुस्तान में प्रजातंत्र है ये नहीं चलेगा”

प्रियंका गांधी को हिरासत में लिये जाने की घटना पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि

“जिस प्रकार से प्रियंका जी के साथ जो घटना घटी बेहद निंदनीय है। सीतापुर में उन्हें रोका गया पुलिस के पास कोई अरेस्ट वारंट नहीं था। यूपी की पुलिस गुंडागर्दी कर रही है। विपक्ष के नेताओ को घर मे नजरबंद किया जा रहा है”

मुख्यमंत्री ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

“जिस प्रकार उत्तरप्रदेश में हो रहा है। योगी आदित्यनाथ की पूरी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री जिस तरह अपने बेटे का बचाव कर रहे उन्हें तत्काल बर्खास्त कर दे देना चाहिए”

 

Back to top button