बिग ब्रेकिंग

28 CRPF जवान बीमार : बटालियन में फूड प्वाइजनिंग से 28 जवान बीमार, 12 को अस्पताल में कराया गया भर्ती…जांच के आदेश

सुकमा 25 मार्च 2022। CRPF बटालियन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक साथ 28 जवान बीमार हो गये। उलटी, दस्त और पेट दर्द से बैचेन जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 12 जवान अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले में CRPF के चिंतागुफा का है।

जानकारी के मुताबिक सुकमा के चिंतागुफा नें CRPF की बटालियन नंबर 150 की C कंपनी तैनात है। देर शाम अचानक से खाना खाने के बाद जवानों की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी जवानों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, जिसके बाद जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी जवान खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। डाक्टरों के मुताबिक फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हो सकती है।

भी भी 12 जवान अस्पताल में भर्ती है, सभी का इलाज सीआरपीएफ के फिल्ड हास्पीटल में चल रहा है। आशंका है कि पुराने सरसों तेल की जवह से जवानों को फूड प्वाइजनिंग हुआ हो। इस मामले में कमांंडेंट राजेश यादव ने जांच के आदेश दिये हैं।

Back to top button