ब्यूरोक्रेट्स

UPSC Toppers: टॉपर इशिता है इकॉनमिक्स से ग्रेजुएट, जानिये कौन है पहले चार स्थान पर आयी लड़कियां

नयी दिल्ली 23 मई 2023। UPSC CIVIL SERVICE EXAM 2022, यूपीएससी ने सिविल सर्विस परीक्षा का परिणाम जारी कर दियाहै। इशिता किशोर ने UPSC में टॉप किया है। खास बात ये है कि पहले चार पायदान पर लड़कियों का ही कब्जा है। इशिता किशोर ने CSE 2022 की टॉपर है तो दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया, जबकि तीसरे स्थान पर उमा हरित एन हैं, चौथे स्थान पर स्मृति मिश्रा, पांचवे स्थान पर मयूर हजारिका और गहना नव्या को मिला है।

यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा टॉप करने वाली इशिता किशोर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स में ग्रेजुएट हैं। उन्हें अपने कॉलेज के मेधावी छात्रों में गिना जाता था। अपनी लगन और मेहनत से इशिता ने ना सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि कॉलेज का परचम भी लहराया है।

इशिता किशोर अपने चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे सफलता की पूरी उम्मीद थी, लेकिन मेरिट लिस्ट में पहले स्थान प्राप्त होना मेरे लिए सुखद आश्चर्य है। अखिल भारतीय सेवाओं में सीधे ग्रुप ए और बी पदों पर नियुक्ति दिलाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाली इशिता किशोर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) सेवा में जाना जान चाहती हैं।

फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं।

सिलेक्ट किए गए टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट
1. इशिता किशोर
2. गरिमा लोहिया
3. उमा हरति एन
4. स्मृति मिश्रा
5. मयूर हजारिका
6. गहना नव्या जेम्स
7. वसीम अहमद
8. अनिरुद्ध यादव
9. कनिका गोयल
10. राहुल श्रीवास्तव

Back to top button