मनोरंजन

VIDEO: सड़क किनारे फुटपाथ पर ही लेटकर अंग्रेजी में किताब पढ़ रहा था बुजुर्ग, लोगों ने समझा भिखारी लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि…

VIRAL VIDEO: दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें किताबों से बेहद लगाव है। यूं तो कई लोग किताब पढ़ते हैं, लेकिन कई बेहद शौकीन होते हैं। अक्सर कुछ लोग एकांत में अपनी मनपसंदीदा किताबें पढ़ना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो राह चलते सफर का मजा लेते हुए किताबों को पढ़ते नजर आते हैं। सोशल मीडिया अक्सर ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें फुटपाथ किनारे लेटा एक बुजुर्ग शख्स मजे से अंग्रेजी का नॉवेल पढ़ते देखा जा रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

दरअसल, इस घटना के वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई के दादर इलाके का है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स एक व्यस्त सड़क के किनारे भिखारी के वेश में पड़ा हुआ है और उसके आसपास कुछ अंग्रेजी की किताबें पड़ी हुई हैं। हैरानी की बात यह है इन्हीं किताबों में से एक को अपने हाथ में लेकर उसे पढ़ रहा है।

https://www.instagram.com/reel/CmeN0oHIXyR/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d5654732-b3e7-4f05-a3b5-84b84bf7ae33

वह किताब को इतनी तल्लीनता से पड़ रहा है कि उसे पता ही नहीं चल पा रहा है कि सड़क पर कितना शोर है और कितनी गाड़ियां जा रही हैं। इसी बीच वीडियो बनाने वाला शख्स उसके पास पहुंचा और उससे पूछताछ करने लगा। फिर पता चला कि वह इन किताबों को बेचता है और खाली समय में पढ़ता भी है। उसके बाद उसने उसे एक किताब का दाम पूछा तो उसने मोटी सी एक किताब को बहुत कम दाम में बताया।

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर The Bookoholics नाम के पेज पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर 2 लाख 85 हजार से ज्यादा व्यूज और 25 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं गरीबी में जी रहे एक शख्स को इतना शिक्षित देख हर कोई दंग रह गया है।

Back to top button