मनोरंजन

धीरज धूपर और विन्नी के घर गूंजी किलकारी,…….शादी के छह साल बाद हुआ बेटे का जन्म…….

मुंबई 12 अगस्त 2022 : टीवी एक्टर धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने अपने फैंस के साथ गुड न्यूड साझा की है। धीरज और विन्नी के घर किलकारी गूंजी हैं और दोनों एक बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बेबी धूपर के आने की जानकारी दी है। दोनों को फैंस ही नहीं टीवी जगत के सितारे भी कमेंट कर बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का यह पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है।

धीरज धूपर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपनी खुशी का इजहार किया। धीरज ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, पहली में एक बेबी कार्ड बना हुआ है और उस पर लिखा है कि हम यह बताते हुए बेहद खुश हैं कि हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। इसके साथ ही आज की तारीख और दोनों के नाम लिखे हुए हैं। वहीं, एक तस्वीर में धीरज और विन्नी नजर आ रहे हैं। कैप्शन में इट्स ए बॉय लिखा हुआ है।

सोशल मीडिया पर विन्नी और धीरज को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। कपल को उनकी पोस्ट पर कमेंट कर कनिका मान, रिद्धिमा पंडित, टीना दत्ता, अमित खन्ना, दिशांक अरोड़ा, विकास, सुप्रिया शुक्ला, अदा खान, रिजवान सहित कई सेलेब्स ने बधाई दी है। इसके अलावा फैंस भी उनके पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

बता दें कि विन्नी और धीरज धूपर ने 2016 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक शो ‘माता-पिता के चरणों में स्वर्ग’ के दौरान हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली। वहीं, इसी साल 2 अप्रैल को दोनों ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और आज शादी के छह साल बाद दोनों एक बेटे के माता-पिता बन गए है।

Back to top button