मनोरंजन

Holi 2023: अंजलि अरोड़ा ने भरी महफिल में ठुमके मार उड़ाए होश, डांस देख झूम उठे फैंस, वीडियो वायरल

Anjali Arora पूरे देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसकी धूम और रंगों का खुमार आज हर तरफ देखने को मिल रहा है। वहीं, आज मुंबई में होली का त्योहार जमकर सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर टीवी के कई स्टार्स रंगों में डूबे नजर आए। ऐसे में होले के मौके पर अंजलि अरोड़ा ने स्टेज पर जमकर आग लगाई। उनका ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में अंजलि ने जिस तरह से ठुमके लगाए हैं, उसे देखकर फैंस के होश उड़े हुए हैं।

https://www.instagram.com/reel/Cpeu3BfDmcC/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c17455f0-1513-4ac9-b088-2f96fbe2e347

अंजलि अरोड़ा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल, अंजलि का वायरल हो रहा वीडियो होली सेलिब्रेशन का है। इस वीडियो में अंजलि स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं। अंजलि ‘रंग बरसे भीगे..’ गाने पर जमकर ठुमके लगाती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर का कुर्ता और ब्लैक लेगिंग पहनी हुई है। इस दौरान अंजलि ने अपने बालों को ओपन किया है, जो उन पर काफी सूट कर रहा है।

https://www.instagram.com/reel/Cpemo2uDwXJ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c26a11d8-9770-493d-8cdd-0835cf14c645

अंजलि अरोड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो पर फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब अंजलि के किसी वीडियो को इतना पसंद किया गया हो। उनका हर वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है।

Back to top button