मनोरंजन

मनोज तिवारी के घर फिर गूंजी किलकारी, 51 साल की उम्र में तीसरी बार बने पिता, पत्नी संग शेयर की पहली फोटो

नई दिल्ली 12 दिसंबर 2022: भोजपुरी सिंगर-एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में फिर से पिता बने हैं। उनकी दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी ने सोमवार को एक पुत्री को जन्म दिया है। तिवारी ने अस्पताल में पत्नी के साथ फोटो ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी।

मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री के एक बड़े नाम हैं और वो एक एक्टर और सिंगर होने के साथ-साथ एक राजनेता भी हैं। बता दें कि मनोज तिवारी की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चित रही है। 1999 में मनोज तिवाए ने ‘रानी तिवारी’ से शादी की थी जिनसे उनकी एक बेटी भी है। 2012 में मनोज अपनी पत्नी से अलग हो गए थे और फिर उन्होंने ‘सुरभि तिवारी’ से शादी कर ली थी। सुरभि से भी मनोज तिवारी को एक बेटी है। कुछ समय पहले मनोज तिवारी ने अनाउंस किया था कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं और साथ में एक्टर ने गोद-भराई की फोटोज भी शेयर करीं। अब, मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है।

मनोज तिवारी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर उस अस्पताल की है जहां उनकी पत्नी भर्ती हैं। तस्वीर में मनोज तिवारी सेल्फी ले रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी सुरभि तिवारी बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर मनोज तिवारी ने बताया है कि उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म पर मनोज तिवारी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CmECL8ayKxQ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=8223dc62-d143-4eb6-9f6e-3fef6d63013a

उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी।’ सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और मनोज तिवारी के चाहने वाले उन्हें बेटी का पिता बनने के लिए बधाई दे रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी खुशी भी जाहिर कर रहे हैं।

Back to top button