मनोरंजन

पूनम पांडे संग रोमांटिक हुए करणवीर बोहरा, दिए अजीब एक्सप्रेशन, फैन्स बोले- घर जाओ बीवी घर से निकाल देगी आज…

मुंबई 27 अक्टूबर 2022: पिछले कई दिनों से टीवी एक्टर करणवीर बोहरा और सेंसेशनल पूनम पांडे को साथ में स्पॉट किया जा रहा है। इसकी वजह है दोनों का अपकमिंग म्यूजिक वीडियो ‘तेरे जिस्म से’। अभी इस गाने के रिलीज होने में देरी है। इससे पहले सामने आई दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस को सरप्राइज किया हुआ है।

करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) और पूमन पांडे दोनों ही टीवी जगत के नामी सितारे हैं। दोनों एक दूसरे को पहले से भी जानते हैं। वहीं हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे पूनम पांडे (Poonam Pandey) करणवीर को प्यार से निहारती दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी ओर करण भी उनके प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। पब्लित प्लेस पर दोनों का ये प्यार और रोमांस उनके फैन्स को भी पसंद नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स दोनों की क्लास लगाते दिखाई दे रहे हैं।

करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) और पूनम पांडे (Poonam Pandey Viral Video) दोनों के वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे को प्यार से निहार रहे हैं वहीं पैपराजी के पुकारने पर करमवीर बोहरा नाराजगी जताते दिख रहे हैं। वे पैपराजी से कहते हैं इसे देखूं की तुमको देखूं। इसके अलावा दोनों का एक और वीडियो भी सामने आया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पूनम पांडे करण के साथ पोज दे फोटो क्लिक करवाती हैं। वहीं पूनम का पोज देख करणवीर अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं।

https://www.instagram.com/reel/CkM-DxXuNA5/?utm_source=ig_embed&ig_rid=e4daf0bc-378f-41c0-b441-a9c2ef8b120b

फिलहाल तो दोनों का ये वीडियो देख फैन्स के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कहा हद ही हो गई है पब्लिक एरिया में क्या कर रहे हैं शर्म ही नहीं आ रही है। तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा गजब बदतमीजी है। तो वहीं एक ने कहा घर जाओ बीवी घर से निकाल देगी आज तो वहीं एक ने कहा इसके भी तलाक की खबर जल्द मिलेगी। बता दें कि दिनों सितारे पहले से एक दूसरे को जानते हैं। करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) और पूनम पांडे (Poonam Pandey) लॉकअप शो में साथ में नजर आए थे। और इस शो में दोनों का खास बॉन्ड भी देखने को मिला था।

https://www.instagram.com/reel/CkNJKSAvHOy/?utm_source=ig_web_copy_link

ट्रोल हुए करणवीर
करणवीर पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- घर जाओ तब पता चलेगा। दूसरे ने लिखा- अब वो दिन नहीं जब इसका भी तलाक न्यूज में आएगा। लोगों ने पूनम पांडे और करणवीर बोहार को ठरकी तक बता दिया। एक यूजर ने करणवीर बोहरा को सलाह देते हुए लिखा- संभल जाओ इसके पहले तलाक हो जाए। शख्स ने लिखा- इसका भी तलाक होगा अब कुछ दिन बाद। ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने करणवीर बोहरा को ट्रोल करते हुए उनके तलाक की बात लिखी। कईयों ने इसे चीप पब्लिसिटी भी बताया है।

करणवीर बोहरा और पूनम पांडे के इस वीडियो पर एक्टर की पत्नी का क्या कमेंट होता है, ये तो वक्त ही बताएगा। मगर इतना जरूर है करणवीर और पूनम पांडे के अपकमिंग गाने को पब्लिसिटी जरूर मिल गई है। करणवीर और पूनम पांडे की दोस्ती रियलिटी शो लॉकअप में हुई थी। दोनों का बॉन्ड काफी पसंद किया गया था। शो से निकलने के बाद भी करणवीर और पूनम पांडे अच्छे दोस्त हैं। वे गेट टुगेदर करते रहते हैं।

Back to top button