मनोरंजन

फैशन डिजाइनर की लाश मिली : बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिला शव…कई बालीवुड सेलिब्रेटी के लिए कर चुकी थी काम

हैदराबाद 11 जून। बालीवुड और टालीवुड की चर्चित फैश डिजाइनर का शव मिला है। घर के बाथरूम में ये शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। इधर सेलेब्स ने प्रत्युषा की मौत पर दुख जताया है। हालांकि जिस हालत में प्रत्युषा का शव मिला है, वो काफी सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि प्रत्युषा पिछले कुछ दिनों डिप्रेशन में थी। हालांकि ये डिप्रेशन क्या था, इस बारे में जानकारी नहीं मिला है।

सेलिब्रेटी फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गारिमेला की मौत के पीछे की वजह क्या है, पुलिस जांच में जुटी है। हैदराबाद के बंजारा हिल्स के अपार्टमेंट में फैशन डिजाइनर की लाख मिला है। उनके कमरे में कार्बन मोनो आक्साइड की एक बोतल मिला है। माना जा रहा है कि प्रत्युषा ने कार्बन मोनो आक्साइड कंज्यूम की थी। स्टीम के साथ उन्होंने ये लिया था, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है।

हालांकि मौत एक पहेली जैसी मालूम चल रही है। प्रत्युषा के परिवार और दोस्तों ने मौत की जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि प्रत्युषा डिप्रेशन से गुजर रही थी। हालांकि इस मामले में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिला है। प्रत्युषा ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स यूएस में किया था। टालीवुड में प्रत्युषा एक बड़ा नाम थी। कई बालीवुड सेलेब्स के लिए भी प्रत्युषा काम कर चुकी थी।

Back to top button