बिग ब्रेकिंग

Video: CG: 21 जवानों की तबियत बिगड़ी….एक दिन पहले ही गये थे सभी सर्चिंग पर… अस्पताल में कराया गया सभी को भर्ती

राजनांदगांव 22 अक्टूबर 2021। ITBP और CAF के 21 जवानों को तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी जवानों का इलाज खैरागढ़ सिविल अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सभी जवान की तबियत खाना खाने के कुछ देर के बाद ही अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

जानकारी के मुताबिक सभी जवान गातापार थाना के मलैदा बेस कैम्प के है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी जवानों की स्थिति अभी बेहतर है। जानकारी के मुताबिक सभी जवान एक दिन पहले ही सर्चिंग पर भी गये थे। इस दौरान उन्होंने पनीर की सब्जी और कुछ नानवेज भी खाया था।

खाना खाने के कुछ देर बाद ही सभी की तबियत बिगड़ गई। पहले 15 जवान को अस्पताल लाया गया था, बाद में देर रात 6 और जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। अब खाने की वजह से तबियत बिगड़ी या फिर पानी की वजह से ये हालात हुए, विशेषज्ञ इसकी जांच करेंगे

Back to top button