ब्यूरोक्रेट्सहेडलाइन

VIDEO: कलेक्टर का राउत नाचा … गोवर्धन पूजा में IAS का दिखा अलग ही अंदाज… गौठान के कार्यक्रम में..

बेमेतरा 26 अक्टूबर 2022। गोवर्धन पूजा को राज्य सरकार ने गौठान दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। गोवर्धन पूजा पर बेमेतरा कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला का अलग अंदाज दिखा। गौठान दिवस मनाने के लिए कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने गांगपुर गांव में के गौठान में पहुंचे, जहां गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस मौके पर गोवर्धन पूजा पर आयोजित कार्यक्रम में जितेंद्र शुक्ला यदुवंशियों के साथ पारंपरिक राउत नाचा करते दिखे। गांगपुर गांव में गोवर्धन पूजा के दिन गौठान में परंपरागत तरीके से गौवंश की पूजा अर्चना की गई। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था।

इसी क्रम में आज बेमेतरा ब्लॉक के गांगपुर गौठान में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौठान दिवस मनाया गया और गौधन की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला भी शामिल हुए जहां यदुवंशियों के साथ परंपरागत राउत नृत्य किया।

Back to top button