हेडलाइन

मौसम की खबर : छत्तीसगढ़ में गरमी अभी और झुलसायेगी, मानसून अटका, कई जिलों के लिए जारी हुई लू की चेतावनी

रायपुर 17 जून 2023। छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार लंबा हो गया है। मानसून का जितना इंतजार लंबा हो रहा है, गरमी उतना ही लोगों को बैचेन करती जा रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। कल भी प्रदेश के कई जिलों में हिट स्ट्रोक का असर रहेगा। पारा भी 40 से पार रहेगा। मौसमविभाग के मुताबिक मानसून इस समय थमा हुआ है।यह तीन दिन पहले कर्नाटक, तमिलनाडु की सीमा पर अवस्थित था,जो वहीं पर है। इसके पीछे मुख्य कारण बिपरजॉय तूफान को बताया जा रहा है। मौसम विग्यानी एचपी चंद्रा ने बताया कि तूफान के 21 तक कमजोर होने के संकेत हैं। और उसके बाद मानसून आगेबढ़ेगा।

एक द्रोणिका उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक 17 जूनको एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है । प्रदेश में एक-दो स्थानों परगरज चमक के साथ अंधड़चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में कल अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के सभी जिलों में ग्रीष्म लहर चलने तथा 1-2 जिलों में उष्ण रात्रि रहने की संभावना है। यह, रात का तापमान 30 डिग्री या उससे अधिक होने पर ही घोषित किया जाता है। प्रदेश के मध्य भाग में 1-2 जिलों में भीषण ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। इनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के सभी जिले शामिल हैं।

रायपुर मौसम विभाग (Weather Department Raipur) ने हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के बिलासपुर (Bilaspur), रायपुर(Raipur) और दुर्ग (Durg) संभाग के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.ये सिलसिला अगले 3 दिन तक जारी रहेगा. यानी अगले तीन दिनों में 45 डिग्री वाली चिलचिलाती गर्मी से लोगों का बुरा हाल होने वाला है. आगामी दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में रात का तापमान (Temperature) भी 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है जो सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है.

Back to top button