बिग ब्रेकिंग

VIDEO : गांधीजी के साश्वत मूल्यों को आत्मसात करने की कांग्रेसजनों ने ली शपथ….CM भूपेश बोले- गांधीजी के मुंह से निकले आखिरी शब्द “हे राम”सदा जीवंत रखने के लिए हमेशा प्रर्यत्नशील रहेंगे

रायपुर 31 दिसंबर 2021। गांधीजी के आदर्श मूल्यों और सिद्धांतों को आत्मसात करने की आज कांग्रेस ने शपथ ली। गांधी हमारे अभिमान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेसजनों को शपथ दिलायी की, गांधीजी के साश्वत मूल्योंको जन जन तक पहुंचाने के लिए सदैव प्रर्यत्नशील होंगे।

रायपुर के गांधी मैदान में आयोजित गांधी मेरे अभिमान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधी के विचार, सदाचार और देश तोड़ने और नफरत फैलाने वाले विचारों को चुन चुनकर जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा कि गांधीजी ने कभी भी देश तोड़ने की बात नहीं की, बल्कि इसके लिए जिन्ना और सांवरकर जिम्मेदार थे। उन्होंने साफ कहा कि छत्तीसगढ़ गांधी के मार्गों पर चल रहा है और जो भी देश तोड़ने की कोशिश करेगा और नफरत फैलाने का काम करेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेसजनों को शपथ भी दिलायी।

हम सब शपथ लेते हैं कि गांधीजी के मुंह से निकले आखिरी शब्द “हे राम” की वेदना तथा उनके द्वारा प्रतिपादित साश्वत मूल्यों को आ्त्मसात करेंगे। तथा जनजन तक उन्हें पहुंचाने तथा उसे सदा जीवंत रखने हेतु निरंतर प्रर्यत्नशील होंगे।

Back to top button