हेडलाइन

VIDEO- “मुझे नया कानून मत बताईये मैडम”…जब महिला अफसर के साथ अरूण साव की हो गयी बहस

रायपुर 17 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ में 70 सीटों पर वोटिंग जारी है। छिटपुर विवादों को छोड़कर प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। इस बीच कुछ जगहों पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की भी खबर है। लोरमी में महिला अधिकारी के साथ सांसद अरूण साव की बहस हो गयी। जानकारी के मुताबिक लोरमी के बूथ नंबर 92-93 की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक के बाहर भाजपा कार्यकर्ता एक डमी ईवीएम मशीन के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे।

इसी दौरान जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी सागर सिंह बैस अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और इसका विरोध किया। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सागर बैस समर्थकों की झड़प हो गयी। विवाद की सूचना पर भाजपा प्रत्याशी और सांसद अरूण साव भी मौके पर पहुंचे, जहां SDM लोरमी पार्वती साहू के साथ उनकी बहस हो गयी। विवाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो चुनाव की आचार संहिता को समझाती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद अरूण साव उन्हें ये कहते नजर आ रहे हैं कि नया नियम मत बताईये ।

Back to top button