हेडलाइन

VIDEO : TS SINGHDEO का हिमाचली नृत्य… बहन के चुनाव प्रचार में स्वास्थ्य मंत्री ने झोंकी ताकत…प्रचार सांग पर जींस-जैकेट में जमकर थिरकते दिखे बाबा

रायपुर 5 नवंबर 2022। हिमाचल और गुजरात के लिए चुनावी शंखनाद हो चुका है। चुनाव आयोग के तारीखों के ऐलान के बाद अब दोनों प्रदेशों में चुनाव की तैयारियां पूरे चरम पर है। हिमाचल प्रदेश की डलहौजी सीट से छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बहन आशा कुमारी चुनाव लड़ रही है। हर बार चुनाव टीएस सिंहदेव ही बहन आशा कुमारी की चुनावी कमान संभालते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

हिमाचल की डलहौजी सीट से चुनाव लड़ रही आशा कुमारी के चुनाव प्रचार में टीएस सिंहदेव पहुंचे हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की बहन आशा कुमारी के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान स्वास्थ्य मंत्री का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। इस दौरान चुनाव प्रचार के दौरान उनका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सिंहदेव प्रचार गीत पर हिमाचली नृत्य कर रहे हैं।

चुनावी प्रचार के दौरान जींस, जैकेट और चश्मा पहने वो प्रचार गीत पर डांस कर रहे हैं। डांस के बोल है…फिर से चुनना सब कहते…. आशा को लाना सब कहते ...। टीएस सिंहदेव इस तरह के प्रचार से डलहौजी की पार्टी समर्थकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के डलहौजी सीट पर 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश के चीफ आब्जर्बर हैं और वो फिलहाल 7 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश में चुनावी कमान संभाले हुए हैं।

आज उन्होंने हिमाचल में कांग्रेस की 10 गारंटी को लॉन्च किया, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली से लेकर छत्तीसगढ़ घोषणापत्र के अनुरूप गोबर खरीदी तक शामिल हैं। आपको बता दें कि आशा कुमारी ने 2017 में भी इसी विधानसभा लड़ी थी, इस चुनाव में आशा कुमारी को भाजपा के डीएस ठाकुर से कड़ी टक्कर मिली थी, जीत और हार का अंतर मामूली रहा था। इस बार भी आशा कुमारी के सामने डीएस ठाकुर ही चुनौती दे रहे हैं।

Back to top button