पॉलिटिकल

….इस शिक्षक नेता के VIDEO को कांग्रेस ने ट्वीटर हैंडल पर किया पोस्ट….. अब तक आ चुके हैं हजारों व्यू, लाइक व रिट्वीट भी हो रहे खूब… जानिये क्या है वजह

रायपुर 14 मार्च 2022। पुरानी पेंशन की मांग पूरी कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्मचारियों का दिल जीत लिया है। OPS बहाल करने वाला छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य बना है। कर्मचारी वर्ग अपने-अपने स्तर से लगातार खुशियों का इजहार कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री का बड़े स्तर पर आभार सम्मेलन आयोजित भी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के शिक्षक नेता और सर्व शिक्षक के प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे OPS की मांग करने वाले संगठन का हिस्सा रहे हैं। 9 मार्च को मुख्यमंत्री की इस घोषणा को विवेक दुबे ने ऐतिहासिक बताया था। उन्होंने कहा था मुख्यमंत्री इस एक फैसले ने लाखों परिवार की जिंदगी को सुरक्षित कर दिया है।

अब, विवेक दुबे के इसी उदगार को ऑल इंडिया कांग्रेस (@INCIndia) अपने ऑफिशियर ट्वीटर पेज पर शेयर किया है। बहुत कम ऐसे मौके आते हैं, जब शिक्षक या कर्मचारी नेता के किसी वक्तव्य को राजनीतिक दलों की तरफ से अपने ट्वीट्र पेज पर शेयर किया जाता है।

विवेक दुबे छत्तीसगढ़ के पहले शिक्षक नेता है, जिनकी पेंशन बहाली को लेकर दिये वक्तव्य को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने ट्वीट्र हैंडल पर डाला है।

इस वीडियो को अभी 1 घंटे के भीतर ही करीब 4 हजार लोग देख चुके हैं, वहीं लगातर लोग रिट्वीट और लाइक भी कर रहे हैं। विवेक दुबे ने अपने वीडियो संदेश में बेहद ही सरल संदेश में पुरानी पेंशन योजना को लेकर अपने भाव जाहिर किये हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह ये मुख्यमंत्री का ये फैसला उनकेलिए लाइफ चेंजर डिसिजन है। उन्होंने बताया है कि इस फैसले से ना सिर्फ कर्मचारियों को बुढ़ापे का सहारा मिल गया है, बल्कि उनका उनका परिवार भी सुरक्षित हो गया है।

यूं भी विवेक दुबे के समझाने का अंदाज निराला है। बेहद साधारण शब्दों में जिस तरह से उन्होंने OPS को परिभाषित किया, इसी वजह से INC ने ऑफिशियल पेज पर इसे जगह दी है। दरअसल कांग्रेस पार्टी ज्यादातर अपने पार्टी की गतिविधियों और राजनीतिक बातों को ही ट्वीटर पर तरजीह देती है, लेकिन जिस तरह से कर्मचारी नेता का वीडियो पोस्ट हुआ, उसने विवेक दुबे को OPS को लेकर बहुत चर्चित बना दिया है।

Back to top button