क्राइमहेडलाइन

VIDEO : पुलिस,नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर…पिस्टल,जिलेटिन नक्सली सामग्री बरामद,तड़के सर्चिंग के दौरान…

बीजापुर…छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। यहाँ पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में जवानों ने एक पुरुष नक्सली को ढेर कर दिया है।साथ ही मौके से 1 नग पिस्टल,दो जिंदा राउंड,कार्डेक्स वायर मैगजीन,जिलेटिन स्टिक,फ्यूज,पिट्ठू,माओवादी वर्दी,साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया है। वहीं मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गयी है।

जानकारी के मुताबिक जंगला थाना इलाके के पोटेनार और केशामुंडी के जंगल और पहाडियों में आज तड़के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के मुताबिक पोटेनार ,केशामुंडी के जंगल व पहाड़ियों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 10 से 15 सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी।

जिसके बाद 222,डीआरजी और बस्तर फाइटर की टीम मौके के लिये रवाना हुए।उसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरु कर दी। इधर जवानों ने जवाबी फायरिंग करते हुए एक पुरुष नक्सली को मार गिराया है। वहीं जवानों ने मौके से नक्सली सामग्री भी बरामद किया है।

Back to top button