हेडलाइन

CG ब्रेकिंग: जवानों से भरी एंबुलेंस पलटी, दर्जन भर जवान हुए घायल, बस्तर में दुर्घटना के बाद मचा हड़कंप….सभी घायलों को मेडिकल काॅलेज में कराया गया भर्ती

जगदलपुर 30 मार्च 2024। जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सीआरपीएफ जवानों को लेकर जा रही एंबुलेंस पलट गयी। इस दुर्घटना में बस के चालक सहित दर्जन भर से अधिक जवानों को चोटे आई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गयी। आनन फानन में घायल जवानों को बाहर निकालकर मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि बस्तर में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नक्सलियों के उत्पात पर नकेल कसने के लिए पुलिस के साथ ही CRPF के जवान लगातार क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ सर्चिंग और गश्त कर रहे है। बताया जा रहा है कि बस्तर में आज CRPF जवानों को एंबुलेंस में लोहंडीगुड़ा से कोंडागांव चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना किया गया था।

जवानों से भरी एंबुलेंस अपने गंतव्य तक पहुंचती उससे पहले ही बीच रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी। बताया जा रहा है कि लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र में रतेंगा अंधा मोड़ पर एंबुलेंस अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतरने से पलट गई। इस हादसे में CRPF बटालियन 188 F कंपनी के दर्जन भर जवानों को चोट आई है। दुर्घटना के बाद सभी घायल जवानों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आपको बता दे कि सुरक्षा कारणों के चलते जवान एंबुलेंस आदि वाहन का उपयोग करते है। घटना में एंबुलेंस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

Back to top button