हेडलाइन

PWD कर्मचारी की मौत : भीषण सड़क हादसे में PWD कर्मचारी की मौत… बाइक को मारी को ट्रक ने टक्कर…

कांकेर 9 दिसंबर 2022। PWD कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गयी। मृतक का नाम मुरली राम साहू बताया जा रहा है। 55 वर्षीय मुरली राम दफ्तर के किसी काम से निकले थे, उसी दौरान वो सड़क हादसे का शिकार हो गये। हादसे में कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना भानुप्रतापपुर से कांकेर रोड में भानबेड़ा के पास की है। जानकारी के मुताबिक लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारी मुरली राम साहू आफिस के किसी काम से निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक भानबेड़ा के पास पहुंची। एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मुरली राम साहू बाइक सहित वहीं गिर पड़े, जिसके बाद उनकी मौत हो गयी। मुरली राम हेटरकसा के निवासी बताये जा रहे हैं।  

Back to top button