हेडलाइन

VIDEO : प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव का राजधानी में जोरदार स्वागत… वरिष्ठ नेताओं ने की अगुवाई…भाजयुमो ने बाइक रैली निकाल नये अध्यक्ष का किया स्वागत, अरूण साव बोले…

रायपुर 13 अगस्त 2022। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव का राजधानी रायपुर में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। दिल्ली से रायपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष को पहले एयरपोर्ट पर ही फूल मालाओं से स्वागत किया गया, जिसके बाद बाइक सवार भाजपा व भाजयुमों कर्ताओं ने स्कार्ट करते हुए अरूण साव को रायपुर के एकात्म परिसर तक लाया।

इससे पहले एयरपोर्ट पर वरीष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाला कौशिक, सांसद संतोष पांडेय सहित कई विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान अरूण साव ने दावा किया कि 2023 में पार्टी को सत्ता में लौटाना उनकी प्राथमिकता होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इस दौरान रायपुर के राममंदिर भी पहुंचे और पूजा अर्चना की। इस दौरान वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे। आज शाम 6.30 से 7.30 के बीच भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष पदभार संभालेंगे।

पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं। कल नये प्रदेश अध्यक्ष मीडिया से मुखातिब होंगे और फिर कल वो अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर भी जायेंगे।

Back to top button