मनोरंजन

VIDEO: कृषि कानून वापस लेने पर स्वरा भास्कर का डांस….सर पर दारू का गिलास रखकर जमकर नाची,पीएम के फैसले पर की पार्टी…

मुंबई 21 नवंबर 2021 बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे हैं, जो सिनेमा के अलावा अन्य मुद्दों पर भी अपनी बात खुलकर रखते हैं। इन सेलेब्स में एक नाम स्वरा भास्कर  का भी है। हाल ही में जहां पीएम नरेंद्र मोदी  ने तीन कृषि कानूनों  को वापस लिया था तो स्वरा ने ट्वीट किया था। इसके बाद अब इंस्टाग्राम पर स्वरा ने एक डांस वीडियो शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है।

स्वरा का डांस वीडियो
दरअसल स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में स्वरा भास्कर ने सिर पर एक गिलास रखा है और फिर डांस कर रही हैं। स्वरा का ये डांस वीडियो एक पार्टी का है। स्वरा का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में स्वरा ने लिखा, ‘पार्टी ट्रिक, जो मैंने पिता से सीखी है। 19 नवंबर को पीएम मोदी ने तीन कृषि कानूनों को वापस ले लिया, सेलिब्रेशन तो बनता है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
याद दिला दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के नाम संबोधन में एक बहुत बड़ी घोषणा करते हुए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। इसके बाद कुछ सितारों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इन सितारों में स्वरा भास्कर भी शामिल थीं, जो इससे काफी खुश थीं।

स्वरा का ट्वीट
स्वरा ने रिएक्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा था, “किसान संघर्ष का असर…. अंधकार के समय में भी.. प्रतिरोध कार्य करता है, विरोध काम करता है, सक्रियता काम करती है… और हमें अन्याय का विरोध करने और परिवर्तन लाने के लिए एक राजनीतिक नेता या ‘विकल्प’ के रूप में एक उद्धारकर्ता की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। जनता विकल्प है, बदलाव है।’

 

 

 

Back to top button