मनोरंजन

शादी के बंधन में बंधे टीवी के मशहूर ‘मामाजी’, फिल्म और टीवी के कई बड़े स्टार्स ने की शिरकत, बारात में खूब नाचे पंकज त्रिपाठी

देहरादून 11 दिसंबर 2022: ‘मामाजी’ के नाम से मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी उत्तराखंड के दामाद बन गए हैं। शुक्रवार को वह पिथौरागढ़ की मीनाक्षी के साथ विवाह के बंधन में बंधे। परितोष त्रिपाठी की शादी में शिरकत करने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। देहरादून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में आयोजित हुए समारोह की शोभा मिर्जापुर फेम पंकज त्रिपाठी ने बढ़ाई।

कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आखिरकार उन्होंनें अपनी लव लाइफ से सात फेरे ले लिए हैं। खबर है कि उत्तराखंड की वादियों में परितोष त्रिपाठी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मीनाक्षी से शादी की है। उनके शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि बिहार के गोपालगंज के रहने वाले परितोष ने पिथौड़ागढ़ की मीनाक्षी से शादी की है। उनकी बारात की झलकियां भी हाल ही में सामने आई हैं, जिसमें बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी भी डांस करते नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/Cl-jKiPDMqG/?utm_source=ig_web_copy_link

बृहस्पतिवार रात को मेहंदी और संगीत था और अगले दिन शुक्रवार को शादी हुई। इस दौरान कई बॉलीवुड स्टार शादी में पहुंचे। पंकज त्रिपाठी के फैंस भी उनसे मिलने के लिए यहां पहुंचे। हालांकि, रिजॉर्ट में बाहरी लोगों को आने की अनुमति नहीं थी।

https://www.instagram.com/reel/Cl82RPEJZ2n/?utm_source=ig_embed&ig_rid=80419556-ffa9-42a9-978d-b39f69ac50c2

यहां आए पंकज त्रिपाठी और सांसद रवि किशन का माला और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। एक्टर रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर, ऋत्विक धंजनी, खेतान सिंह, गुंजन तिवारी, नाज, प्रियांशु सिंह, नितिन बंसल और इश्तियाक खान जैसे एक्टर्स ने शादी में शिरकत की। शादी में सभी ने पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया। परितोष कई फिल्मों के अलावा डांस रियलिटी शो में गीता कपूर के साथ काम कर चुके हैं।

वहीं परितोष की शादी में शामिल हुए एक्टर पंकज त्रिपाठी भी सहरा में बहुत अच्छे लग रहे हैं। साथ ही वह ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरक भी रहे हैं। पंकज त्रिपाठी भी मामाजी की शादी में बहुत खुश नजर आए और दिल खोलकर डांस भी किया। पंकज त्रिपाठी बस जैसे मन कर रहा था, वैसे हाथ-पैर मारे जा रहे थे। लोगों को परितोष की शादी का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें परितोष त्रिपाठी घोड़ी पर सवार होकर अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए जा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि परितोष के सिर पर सहरा बंधा हुआ है और उन्होंने शानदार शेरवानी पहनी हुई है। वहीं उनके बारात में शामिल सभी दोस्त जमकर भांगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं।

Back to top button