वीडियो: ग्रामीणों ने दिखाई मानवता, आधी रात में कुएं में गिर गया तेंदुआ, सुबह ग्रामीणों ने बचाई जान….
नासिक 16 नवंबर 2022: महाराष्ट्र के नासिक में लोगों के द्वारा मानवता देखने को मिला एक तेंदुआ आधी रात में एक कुंए में गिर गया। सुबह जब ग्रामीणों को इस बात का पता लगा तो उन्होंने उसकी जान बचाई और वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। मामला नासिक के जाखोरी गांव का है। दरअसल आधी रात में जब तेंदुआ कुंए में गिरा तो काफी देर तक छटपटाता रहा।
सुबह ग्रामीण तेंदुए की आवाज सुनकर दौड़े तो वह परेशान दिखा। इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में लोहे की खटिया रस्सी के सहारे डाली और उसी से ऊपर खींचकर तेंदुए की जान बचाई।
महाराष्ट्र के नासिक स्थित जाखोरी गांव में एक तेंदुआ आधी रात को कुंए में गिर गया। सुबह जब ग्रामीणों को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने लोहे की खाट कुंए में डालकर तेंदुए को बचाया। pic.twitter.com/863zIL4wgE
— Rituraj Tripathi (@riturajfbd) November 15, 2022
ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया। इन अधिकारियों ने पिंजरा लगाकर तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ अभी भी जिंदा है और इस इलाके में खुलेआम घूमता रहता है। इसका वीडियो भी सामने आया है।