क्राइम

CG NEWS : रफ्तार का कहर 3 की मौत: दो बाइक में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत,मौके पर ही 3 की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर…

अंबिकापुर 20 मई 2023। सरगुजा जिला में रफ्तार के कहर ने एक बार फिर तीन जिंदगियां छीन ली। बताया जा रहा हैं कि तेज रफ्तार दो बाइक में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों बाइक में सवार 5 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। घटना के बाद आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक बाइक में सवार 2 युवकों की मौत हो गयी, वही दूसरे बाइक सवार तीन लोगों में एक की मौत होने के साथ ही 2 लोगों को गंभीर चोट आई हैं।

सड़क दुर्घटना का ये मामला अंबिकापुर जिला के मणिपुर थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक फतेहपुर निवासी 18 वर्षीय प्रमोद सिंग अपने साथी बुधराम और देवी सिंग के साथ रात के वक्त अंबिकापुर से घर लौट रहा था। इसी दौरान केशवपुर गोठान के पास मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से प्रमोद सिंग की बाइक टकरा गयी। दोनों बाइक के बीच टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक में सवार सभी 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गये। देर रात हुए इस सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

गंभीर रूप से घायल सभी युवको को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बाइक चला रहे प्रमोद सिग की मौत हो गयी, वही उसके साथ बाइक में सवार बुधराम और देवी सिंग का चिंताजनक हालत में उपचार जारी हैं। उधर सूरजपुर की तरफ से बाइक पर आ रहे 21 वर्षीय अभिषेक बैरागी और 28 वर्षीय बलराम दास को भी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी हैं। उधर घटना के बाद से क्षेत्र में मातम व्याप्त हैं।

Back to top button