मनोरंजन

VIDEO : हाए हाए ये मजबूरी गाने पर ऊर्फ़ी ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, बारिश में ऊर्फ़ी की अदाएं देख आप भी हो जाएंगे पसीने से तर-बेतर…

मुंबई 11 अक्टूबर 2022 : उर्फी जावेद का नाम हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाता है। शायद ही ऐसा कोई दिन हो जब उनके नाम चर्चा में ना आया हो। हाल ही में अपनी गोल्डन ड्रेस को लेकर चर्चा बटोरने वाली उर्फी अब एक म्यूजिक वीडियो लेकर आ रही हैं।

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर आए दिन अपने किसी ना किसी अतरंगी आउटफिट से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके अजीबोगरीब फैशन सेंस को लेकर वो खूब ट्रोल होती हैं पर उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इतना ही नहीं बहुत जल्द उर्फी जावेद एक म्यूजिक वीडियो के जरिए तहलका मचाती हुईं दिखाईं दी। दरअसल, हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान के हाय हाय ये मजबूरी गाने को उर्फी जावेद ने रीमेक किया है। जिसका टीजर सोमवार को रिलीज हुआ है।

https://www.instagram.com/reel/CjkGh8MvjIG/?utm_source=ig_web_copy_link

बीते दिन ही उर्फी ने इस गाने का लुक शेयर किया था, मानना पड़ेगा कि वो लग भी किलर रही हैं। उर्फी ने हाय हाय ये मजबूरी कैप्शन देकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया था कि आखिर बात क्या है। आज उर्फी ने उसी बात का खुलासा किया है। उर्फी ऑरेज रंग की साड़ी पहने कातिल पोज देती नजर आई थीं। फ्लॉवर थीम का बिकिनी ब्लाउज उर्फी के लुक को और ग्लैमरस बना रहा है। इस गाने में भी उर्फी अपनी कातिल अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। फैंस को भी उर्फी का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा हैं। बारिश में भीगती और नाचती उर्फी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।

https://www.instagram.com/reel/Cjh48hVPnuY/?utm_source=ig_web_copy_link

कमेंट कर यूजर्स उनके इस गाने का कितना इंतजार कर रहे हैं, बता रहे हैं. वहीं उनके लुक की भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हे भगवान, मैं इंतजार नहीं कर सकती हूं। वहीं कई यूजर्स ने उर्फी को कहा कि वो फायर और बॉम्ब लग रही हैं। कई लोग उर्फी के एक्सप्रेशन की भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- आप मेरी इंस्पिरेशन हो मैम।

Back to top button