शिक्षक/कर्मचारी

विपिन यादव बने “सर्व शिक्षक संघ” के प्रदेश महासचिव…. कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने कहा प्रदेश टीम में है आपकी जरूरत…प्रदेश महासचिव की दी बड़ी जिम्मेदारी

कोरबा 03 मार्च 2022। पूर्व माध्यमिक शाला राताखार में शिक्षक पद पर पदस्थ विपिन यादव ने सर्व शिक्षक संघ की रीति नीति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विवेक दुबे की स्वच्छ छवि व कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर संघ की सदस्यता ग्रहण की है। विपिन यादव के संघ की सदस्यता ग्रहण करने के निर्णय का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने स्वागत करते हुए उन्हें अपने प्रदेश टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश महासचिव बनाया है।

विपिन यादव ने बताया की वे सर्व शिक्षक संघ की रीति नीति व प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे की कार्यप्रणाली एवं स्वच्छ छवि से काफ़ी प्रभावित हैं। जिस प्रकार से विवेक दुबे जी आम शिक्षकों की छोटी छोटी समस्याओं के निराकरण के लिए जूझ जाते हैं वह काबिले तारीफ़ है।मेरी भी शुरू से इच्छा थी की अपने शिक्षक साथियों के लिए कुछ करूं, सर्व शिक्षक संघ एवं विवेक दुबे जी की टीम के साथ जुड़कर निश्चित रूप से मेरी यह इच्छा साकार होगी।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि विपिन यादव  के आने से संघ और भी मजबूत हुआ है हमारे प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे जी की कार्यप्रणाली एवं आम शिक्षकों की मदद करने की उनकी भावना से लोग प्रभावित हो रहे हैं यह हमारे लिए गर्व का विषय है हालांकि यह प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वभाविक स्वभाव है और अपने स्वभाव अनुरूप वे लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। प्रदेश अध्यक्ष जी की अनुमति से विपिन यादव जी को हमने अपनी प्रदेश टीम में विशेष जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश महासचिव बनाया है मुझे पूरी उम्मीद है कि विपिन यादव जी संघ की नीति अनुरूप संघ को मजबूत करने एवं शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

बताते चलें कि विपिन यादव का कोरबा जिले में शिक्षकों के बीच अच्छी छवि है और उनके साथ शिक्षकों की एक बड़ी टीम भविष्य में सर्व शिक्षक संघ में शामिल हो सकते हैं।

Back to top button