हेडलाइन

अनियमित कर्मचारियों का नियमितिकरण कब होगा? टीएस सिंहदेव ने दिया ये बयान, क्या मिलने वाली है जल्द खुशी ?

रायपुर 6 जुलाई 2023। कैबिनेट में आज 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता और पुरानी पेंशन योजना को लेकर चर्चा तो हुई, अनियमित कर्मचारियों के मुद्दे पर निर्णय नहीं लिया जा सका। इधर, उपमुख्यमंत्री नियुक्त होने के बाद देर शाम टीएस सिंहदेव ने राज्यपाल हरिचंदन से मुलाकात की। राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए टीएस सिंहदेव ने अनियमित कर्मचारियों के नियमितिकरण के मुद्दे पर बड़ा संकेत दिया है।

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में अनियमित कर्मचारियों के नियमितिकरण के मुद्दे पर चर्चा हुई है। चीफ सिकरेट्री को निर्देश दिया गया है कि सभी संगठन के मुखिया से बात करें। डीप्टी सीएम ने कहा कि क संगठन का नियमितिकरण हो, दूसरे का नहीं हो, ऐसा नहीं हो सकताहै। लिहाजा कब भी किया जायेगा, सभी का एक साथ ही किया जायेगा। सिंहदेव ने कहा कि साढ़े चार साल हो गया है, ऐसे में राज्य की परिस्थिति को भी देखना पड़ता है।

टीएस सिंहदेव उप मुख्यमंत्री नियुक्त, अधिसूचना जारी

रायपुर। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा श्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने के संबंध में जारी अधिसूचना आज छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सलाह पर श्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।

Back to top button