बिग ब्रेकिंगशिक्षक/कर्मचारी

महिला शिक्षिकाओं ने संभाली आंदोलन की कमान….वेतन विसंगति को लेकर नारी शक्ति ने भरी हुंकार….मनीष बोले- महिला भी कंधे से कंधा मिलाकर दे रही आंदोलन को गति

रायपुर 21 दिसंबर 2021। सहायक शिक्षकों के आंदोलन के 11वें दिन आज बुढ़ापारा धरनास्थल पर महिला शिक्षिकाओं ने अपने तेवर को दिखाये। आज पूरे आंदोलन की कमाल महिला शिक्षिकाओं ने संभाल रखी थी, लिहाजा भीड़ भी महिलाओं की काफी ज्यादा थी।  छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया कि आज हजारों की संख्या में महिला शिक्षक उपस्थित हुए क्योंकि आज का कार्यक्रम महिलाओं कि ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति की थी क्योंकि आज का कार्यक्रम महिला शिक्षकों द्वारा मंच संचालन महिला शिक्षकों के द्वारा किया जा रहा है और हमारी मांगों को अच्छे ढंग से सरकार के समक्ष रख रहे हैं।

महिला शिक्षकों का कहना है कि जब तक हमारी वेतन में विसंगति दूर नहीं हो जाती तब तक हम धरना स्थल बूढ़ा तालाब में डटे रहेंगे हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं होगी हम यहां से नहीं जाएंगे क्योंकि खाना बनाने का काम भी यही चल रहा है रहने का काम भी यही चल रहा है सारी सुविधाओं का व्यवस्था हम लोग यहां करके आए हैं इसलिए भूपेश बघेल सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द हमारी मांगे पूरी करें।

आगे भी यदि सरकार हमारी मांगों पर निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा महिला शिक्षकों के द्वारा संयुक्त रूप से यह बयान दिया गया है। शिव मिश्रा, सुखनंदन यादव, अजय गुप्ता, सी.डी. भट्, सिराज बक्स, बलराम यादव, बसंत कौशिक, कौशल अवस्थी, रंजीत बनर्जी, अश्वनी कुर्रे, रवि प्रकाश, लोह सिंह, प्रेमलता शर्मा, विकास मानिकपुरी, हुलेश चन्द्राकर, उमा पांडे, आदित्य गौरव साहू, छोटे लाल साहू, चंद्र प्रकाश तिवारी, राजकुमार यादव, खिलेश्वरी शांडिल्य, शेषनाथ पांडे, सुरेंद्र प्रजापति, राजू लाल टंडन, मिलेश्वर देशमुख, बसंत कुमार यादव, संजय प्रधान, राजाराम पटेल, मनोज अंबष्ट, शैलेश गुप्ता, बीपी मेश्राम, एलन साहू, यादवेंद्र गजेंद्र,  दुर्गा वर्मा,  राजकुमारी भगत, रीता भगत, गायत्री साहू, शांति उईके, जयंती उसेंडी, शकुंतला साहू, राजू यादव, नोहर चंद्रा, राजेश प्रधान, बनमोती भोई, तरुण वैष्णव,  सुमन प्रधान, जलज थवाईत, संतराम साहू, आशा कोरी, इंदु यादव, आशा पांडेय, उत्तम बघेल, गोवर्धन शारके. छवि पटेल, संजय प्रधान, अनीता दुबे, लक्ष्मी बघेल, बसंत कुमार यादव, योगेंद्र ठाकुर. केसरी पैकरा, सत्यनारायण यादव, नीलिमा कन्नौजे, भूपेश पाणीग्रही, अजय साहू, प्रभा साहू, दीप्ति बिसेन,  सरोज वर्मा, गरिमा शर्मा,  चमेली ध्रुव, संकीर्तन नंद, हेमेंद्र चंद्रहास, राजवीर किरार, संत कुमार साहू, विनीता साहू,  जयंती उसेंडी,  पूर्णिमा पांडे और हजारों की संख्या में महिला शिक्षिकाएं एवं सभी जिलाध्यक्ष गण ब्लॉक अध्यक्ष गण और समस्त सहायक शिक्षक उपस्थित हुए उपरोक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू टंडन द्वारा जारी प्रेस नोट में दी गई है।

Back to top button