हेडलाइन

“महिला बिल भी जुमला, मोदी जी बोले हैं 2034 में आयेगा” खरगे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- जात पर ना पात पर, बटन…

बलौदाबाजार 28 सितंबर 2023। महिला आरक्षण बिल एक जुमला है….ये 2023 में नहीं आयेगा…ये 2024 में नहीं आयेगा… 2029 में नहीं आयेगा, 2034 में आयेगा..क्योंकि इनका सोचना है, कि एक वक्त के बाद लोग भूल जाते हैं, इसलिए झूठ बोलो, लोग भूल जायेंगे। बलौदाबाजार में कृषक-श्रमिक सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर वार किया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील करते हुए खड़गे ने कहा कि देश को बचाने केलिए सबको कांग्रेस का साथ देना होगा।

खड़गे ने कहा कि आज रायपुर में नड्डा और अमित शाह आए है, वो सोच रहे होंगे कि भाटापारा मे क्या चल रहा है। छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस एक होकर काम कर रही है, इसे कोई तोड़ नहीं सकता है। उन्होंने महंगाई और गरीबी के मुद्दे पर कांग्रेस पर बड़ा वार करते हुए कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार ने गरीबों के स्कीम बंद कर दिए हैं। अमीरों के लिए स्कीम बनाये जा रहे हैं। इतिहास में सम्मान वही पाते हैं, जो गरीबों के लिए लड़ते हैं और इतिहास माफ नहीं करता जो गरीबों से लड़ते हैं।

देश में आज 5 प्रतिशत लोगो के पास देश के 62% संपत्ति है, जबकि 50 प्रतिशत लोगों के पास सिर्फ 3 प्रतिशत संपत्ति है। महिलाओं के हित मे राजीव गांधी ने पंचायत में अधिकार दिलाया, जब हम महिलाओं के लिए संसद में आरक्षण बिल लाए तो यही बीजेपी के लोग विरोध करते थे। खरगे ने कहा कि 2024 में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण केंद्र सरकार लागू करे। उन्होंने कहा कि मोदी जी महिलाओं को आरक्षण आज नहीं दे रहे 2029 में भी नहीं दे रहे हैं, मोदी जी बोले है 2034 में आएगा। बीजेपी जुमलेबाज है, महिला आरक्षण भी इनका जुमला है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने सम्बोधन में कहा कि मै छत्तीसगढ़ आया हूं और देख रहा हूं सारे कार्यक्रम अच्छे तरीके से भूपेश बघेल जी की सरकार चला रही है और उसका लाभ आप सभी को मिल रहा है। खड़गे ने स्वामीनाथन जी को याद किया। मैं उनके बहुत करीब रहा, उनका जाना बहुत दुःखद है। भारत में हरित क्रांति के जनक थे। उनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा देश के किसानों के लिए। श्री खड़गे ने सम्मेलन में दो मिनट का मौन धारण कर डॉ. स्वामीनाथन को श्रद्धांजलि दी।

आप सभी ने मिलकर छत्तीसगढ़ में जो काम किया है, वो बहुत बड़ा है। हमारे मजदूरों के लिए आपने काम किया। हमने केंद्र में मजदूरों, किसानों के अधिकार सशक्त बनाए ताकि उन्हें लाभ मिले। हमारी सरकार ने गरीबों के बारे में सोचा, उनके लिए काम किया। जो भी गरीबों की मदद करता है, उन्हें हमेशा याद किया जाता है। इतिहास में सम्मान वही पाते हैं जो गरीबों के लिए लड़ते हैं।

Back to top button