टॉप स्टोरीज़

Women’s day : महिला दिवस पर महिला विधायक जब घोड़े पर सवार होकर पहुंची विधानसभा….. जानिए फिर क्या हुआ ….

नई दिल्ली 8 March 2022।: आज पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(International Women’s Day) मना रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर रांचीRanchi) में अनोखे अंदाज में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद(Congress MLA Amba Prasad) दिखीं. दरअसल, आज मंगलवार को कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधायनसभा पहुंची।

महिला विधायक को घोड़े पर सवार देख सभी सभी लोग हैरान थे।वहीं जब उनसे घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्राउड फील कर रही हूं. आज महिला किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है. महिलाएं सिर्फ घर के कामों में नहीं बल्कि हरेक क्षेत्र में अपना छाप छोड़ सकती हैं. यही महिला दिवस के मौके पर मैं तमाम राज्य और देश के महिलाओं को संदेश देना चाहती हूं कि खुद को सशक्त और मजबूत बनाना है ताकि बाहर बुलंदी को छू सके.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास एक सदी से भी पुराना है. पहली बार साल 1911 में महिला दिवस मनाया गया था. इस दिन को लेकर लोगों का नजरिया अलग-अलग है. कुछ लोग इस दिन को मनाने का कारण नारीवाद को मानते हैं. हालांकि, इसकी जड़ें श्रमिक आंदोलन से जुड़ी हुई है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा चयनित राजनीतिक और मानव अधिकार को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए ये दिन मनाया जाता है
अम्बा प्रसाद सबसे युवा विधायिका हैं अम्बा प्रसाद झारखंड में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं। अम्बा प्रसाद 29 वर्ष की उम्र में ही विधायक बन गईं। वह मौजूदा झारखंड विधानसभा की सबसे युवा विधायक हैं।

साल 2009 में अम्बा प्रसाद के पिता बने थे विधायक साल 2009 में अम्बा प्रसाद के पिता झारखंड में मंत्री भी बने थे। लेकिन उनपर माओवादियों के साथ सांठ-गांठ का आरोप लगा और वो अभी जेल में बंद हैं। पिता के जेल जाने के बाद साल 2014 के विधानसभा चुनाव में अम्बा प्रसाद की मां निर्मला देवी चुनाव लड़ीं और जीत हासिल की।

मां को कर दिया गया तड़ीपार फिर साल 2016 में बड़कागांव गोलीकांड के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि गांव वालों ने जबरन निर्मला देवी को पुलिस की कस्टडी से छुड़ा लिया। फिर जब मामले की सुनवाई शुरू हुई तो निर्मला देवी को तड़ीपार कर दिया गया।

Back to top button