स्पोर्ट्स

विश्व कप 2023 : ग्लैन मैक्सवेल ने जड़ दिया वनडे विश्व कप के ,इतिहास का सबसे तेज शतक नीदरलैंड्स को 400 रनों का लक्ष्य

25 अक्टूबर 2023|ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को जीत के लिए 400 रनों का लक्ष्य दिया. टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 399 रन बनाए. टीम के लिए मैक्सवेल ने 44 गेंदों में 106 रन बनाए. उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के लगाए. मैक्सवेल ने विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया. डेविड वॉर्नर ने भी शतक लगाया. उन्होंने 93 गेंदों का सामना करते हुए 104 रन बनाए. स्टीव स्मिथ ने 71 रन और लाबुशेन ने 62 रन बनाए. नीदरलैंड्स के लिए बॉलिंग करते हुए वान बीक ने 4 विकेट लिए. उन्होंने 10 ओवरों में 74 रन दिए. बास डी लीडे ने 10 ओवरों में 115 रन लुटाए और विकेट लिए. आर्यन दत्त को भी एक विकेट मिला.

आईसीसी विश्व कप 2023 नए नए कीर्तिमानों के लिए जाना जा रहा है। हर मैच में कुछ न कुछ ऐसे कीर्तिमान बनते हैं, जो अब तक कभी नहीं हुए। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के शानदार बल्लेबाजों में एक ग्लेन मैक्सवेल ने एक नया कीर्तिमान रच दिया। ग्लैन मैक्सवेल ने जो शतक जड़ा, उतना तेज अब तक कभी बना ही नहीं था। डेविड वार्नर ने अभी कुछ ही दिन पहले सबसे तेज शतक लगाने वाले साउथ अफ्रीका के एडन मारक्रम का रिकॉर्ड इतनी जल्दी तोड़ दिया। साथ ही उनका मारक्रम से अंतर भी काफी ज्यादा है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पारी में दो शतक लगे। पहले डेविड वार्नर ने सेंचुरी लगाई और उसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ पारी खेल दी। 

ग्लेन मैक्सवेल ने 40 बॉल पर शतक लगाकर तोड़ दिया एडन मारक्रम का रिकॉर्ड 

ग्लेन मैक्सवेल ने नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलते हुए महज 40 बॉल पर शतक लगा दिया। उन्होंने नौ चौके और आठ छक्के लगाए। यानी मैक्सवेल ने केवल 84 रन तो केवल चौके और छक्कों से ही बना दिए, बाकी रन के लिए उन्हें दौड़ लगानी पड़ी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहले तो डेविड वार्नर के नाम का तूफान आया और जब वे अपना शतक पूरा कर पवेलियन लौटे तो मैक्सवेल का आ गए। यानी नीदरलैंड्स के गेंदबाज और फील्डर्स को एक भी पल का आराम नहीं मिला। इससे पहले इसी साल साउथ अफ्रीका के एडन मारक्रम ने श्रीलंका के खिलाफ इसी दिल्ली के मैदान पर 49 बॉल पर शतक पूरा कर नया कीर्तिमान रचा था। इससे पहले साल 2011 में आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 बॉल पर शतक लगाया था। ये कीर्तिमान कई साल तक रहा, लेकिन इस बार कुछ ही मैचों के अंतराल पर दो बार टूट गया और अब केविन ओ ब्रायन तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने इसे पहले साल 2015 में भी इसी तरह का गदर मचाया था। तब श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 51 बॉल पर सेंचुरी पूरी कर ली थी। वहीं एबी डिविलियर्स के नाम 52 बॉल पर शतक वनडे विश्व कप में है। जो उन्होंने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाए थे। 

Back to top button