स्पोर्ट्स

WPL 2024 : ऑक्शन में 30 खिलाड़ियों पर खर्च हुए करोड़ों ,काशवी गौतम और एनाबेल सदरलैंड रहीं सबसे महंगी प्लेयर, देखें पूरी लिस्ट..

मुंबई 9 दिसंबर 2023|मुंबई में आज (9 दिसंबर) महिला प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए मिनी ऑक्शन रखा गया. लीग की सभी पांच फ्रेंचाइजी कुल 17.65 करोड़ लेकर ऑक्शन हॉल में आईं. इस रकम से कुल 30 खिलाड़ी खरीदी जानी थी. यहां फ्रेंचाइजियों ने 12.75 करोड़ रुपए खर्च करते हुए अपने सभी खाली स्लॉट भर लिए. इस ऑक्शन में कुछ गुमनाम खिलाड़ियों को मिले आसमान छूते दामों ने चौंकाया तो कुछ नामी खिलाड़ियों के अनसोल्ड रहने से भी बड़ी हैरानी हुई. इस ऑक्शन की सभी खास बातें क्या रहीं? यहां जानें…

ऑक्शन में 21 भारतीय खिलाड़ी और 9 विदेशी प्लेयर्स की किस्मत चमकी. सभी पांच फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी स्क्वाड में 12 भारतीय और 6 विदेशी खिलाड़ियों का कोटा पूरा कर लिया. इसके साथ ही इन फ्रेंचाइजियों में कुछ के पास अच्छी खासी रकम भी बच गई. दिल्ली कैपिटल्स के पास 5 लाख बचे तो यूपी वारियर्ज के पर्स में 1.90 करोड़ बचे रह गए. गुजरात जायंट्स (1.45 करोड़) और आरसीबी (1.05 करोड़) के पास भी मोटी रकम बची रह गई. वहीं, मुंबई इंडियंस ने पर्स में 45 लाख शेष रहे. इस तरह पांचों फ्रेचाइजी के पास पर्स में कुल 4.90 करोड़ रुपए बच गए.

इन 30 खिलाड़ियों पर लगी सफल बोली

  1. एनाबेल सदरलैंड- दिल्ली कैपिटल्स, 2 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)
  2. काशवी गौतम- गुजरात जायंट्स, 2 करोड़ (भारत)
  3. वृंदा दिनेश- यूपी वॉरियर्स, 1.30 करोड़ (भारत)
  4. शबनम इस्माइल- मुंबई इंडियंस, 1.20 करोड़ (साउथ अफ्रीका)
  5. फोएबे लिचफील्ड- गुजरात जायंट्स, 1 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)
  6. एकता बिष्ट- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 60 लाख (भारत)
  7. जॉर्जिया वेयरहैम- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 40 लाख (ऑस्ट्रेलिया)
  8. डैनियल वैट- यूपी वॉरियर्स, 30 लाख (इंग्लैंड)
  9. मेघना सिंह- गुजरात जायंट्स, 30 लाख (भारत)
  10. केट क्रॉस- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (इंग्लैंड)
  11. एस. मेघना- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (भारत)
  12. लॉरेन चीटल- गुजरात जायंट्स, 30 लाख (ऑस्ट्रेलिया)
  13. सिमरन बहादुर- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (भारत)
  14. वेदा कृष्णमूर्ति- गुजरात जायंट्स, 30 लाख (भारत)
  15. गौहर सुल्ताना- यूपी वॉरियर्स, 30 लाख (भारत)
  16. सोफी मोलीनक्स- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (ऑस्ट्रेलिया)
  17. प्रिया मिश्रा- गुजरात जायंट्स, 20 लाख (भारत)
  18. एस. सजना- मुंबई इंडियंस, 15 लाख (भारत)
  19. तृषा पूजिता- गुजरात जायंट्स, 10 लाख (भारत)
  20. अपर्णा मंडल- दिल्ली कैपिटल्स, 10 लाख (भारत)
  21. पूनम खेमनार- यूपी वॉरियर्स, 10 लाख(भारत)
  22. अमनदीप कौर- मुंबई इंडियंस, 10 लाख (भारत)
  23. साइमा ठाकोर- यूपी वॉरियर्स, 10 लाख (भारत)
  24. कैथरीन ब्राइस- गुजरात जायंट्स, 10 लाख (स्कॉटलैंड)
  25. मन्नत कश्यप- गुजरात जायंट्स, 10 लाख (भारत)
  26. अश्वनी कुमारी- दिल्ली कैपिटल्स, 10 लाख (भारत)
  27. फातिमा जाफर- मुंबई इंडियंस, 10 लाख (भारत)
  28. कीर्तन बालाकृष्णन- मुंबई इंडियंस, 10 लाख (भारत)
  29. शुभा सतीश- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 10 लाख (भारत)
  30. तरन्नुम पठान- गुजरात जायंट्स, 10 लाख (भारत)

इन बड़े खिलाड़ियों को नहीं मिले खरीदार
इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा बेस प्राइस वाली दोनों खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला. वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डेंड्रा डॉटिन और ऑस्ट्रेलिया की किम गार्थ की बेस प्राइस 50 लाख थी लेकिन यह दोनों अनसोल्ड रहीं. इनके साथ ही 40 लाख बेस प्राइस वाली चार खिलाड़ियों में से भी एक खिलाड़ी को खरीदार नहीं मिला. इंग्लैंड की विकेटकीपर एमी जोन्स अनसोल्ड रहीं.

Back to top button