स्पोर्ट्स

WPL Auction: ऑक्शन में बरसा पैसा, स्मृति-शेफाली को मिले करोड़ों

नई दिल्ली 13 फरवरी 2023 भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सालों की कड़ी मेहनत का ईनाम विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की नीलामी में मिला। 50 लाख रुपये के बेस प्राइज के साथ नीलामी में उतरीं स्मृति को 3.40 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर आरसीबी ने अपने खेमे में शामिल किया है। मंधाना को खरीदने के लिए मुंबई इंडियन्स और आरसीबी के बीच भिड़ंत हुई लेकिन अंत में बाजी मुंबई के हाथ लगी।

कुमार संगकारा और हेडेन को मानती हैं आदर्श

मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट स्टार हैं। उन्होंने पिछले कुछ सालों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ दुनिया भर की टी20 लीग्स में खेलते हुए अपने खेला का लोहा मनवाया है। उनके खेल और खूबसूरती की दुनिया कायल है। वो कुमार संगकारा और मैथ्यू हेडेन को अपना आदर्श मानती हैं और अपने खेल को दोनों का हाइब्रिड वर्जन मानती हैं।

  • एस मेघना को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा
  • किरण नवगिरे को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • एरिन बर्न्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • हीदर ग्राहम को 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
  • ग्रेस हैरिस को यूपी वॉरियर्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
  • जॉर्जिया वेयरहैम को 75 लाख रुपये में गुजरात जाएंट्स ने खरीदा।
  • एलिस कैपसी को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
  • इजाबेल वोंग को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • मानसी जोशी को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • देविका वैद्य को यूपी वॉरियर्स ने 1.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • अमनजोत कौर को मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • दयालन हेमलता को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • लॉरेन बेल को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • मोनिका पटेल को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।

यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ियों को खरीदा है। उनके पर्स में 2.95 करोड़ रुपये बचे हैं। वहीं, गुजरात जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने 7-7 खिलाड़ी खरीदे हैं। गुजरात के पास सात में से पांच विदेशी खिलाड़ी हैं। उन्हें भारतीय खिलाड़ियों को खरीदने की जरूरत है। गुजरात के पास 3.75 करोड़ रुपये और दिल्ली के पास 3.95 करोड़ रुपये बचे हैं। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पांच-पांच खिलाड़ियों को खरीदा है। मुंबई के पास 2.60 करोड़ रुपये और बैंगलोर के पास 3 करोड़ रुपये बचे हैं।

स्मृति मंधाना (RCB) अब तक ऑक्शन में सबसे महंगी बिकी हैं। उन पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगी। वहीं, इंग्लैंड की नताली स्कीवर (MI) और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर (GGT) पर 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगी। भारत की दीप्ति शर्मा (UPW) पर 2.60 करोड़ रुपये की बोली लगी। वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स (DC) 2.20 करोड़ और शेफाली वर्मा (DC) दो करोड़ रुपये में बिकीं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को भी गुजरात जाएंट्स (GGT) ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। यह अब तक की शीर्ष खिलाड़ी हैं।

Back to top button