मनोरंजन

इंडस्ट्री की ये सीता मैया ने मुंडवाए सर…जानिये ऐसा क्या हुआ की एक्ट्रेस को होना पड़ा गंजा

नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2021। टीवी की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी। ये कपल काफी लंबे समय से छोटे पर्दे पर सक्रिय है। हाल ही में देबिना का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ जिसे देख फैंस के होश उड़ गए। देबिना के साथ-साथ गुरमीत चौधरी का भी ऐसा हाल दिख रहा है जिससे कोई समझ नहीं पा रहा कि आखिर इन दोनों को हुआ क्या है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देबिना सिर मुंडवाए नजर आ रहीं हैं। वहीं गुरमीत किसी हादसे का शिकार हो गए हैं और अपने आंखों की रोशनी खो चुके हैं और स्टिक लेकर चलने पर मजबूर हो गए हैं। देबिना और गुरमीत को ऐसे हाल में देख फैंस परेशान हो रहे हैं। पर क्या सचमुच इन टीवी स्टार्स के साथ कुछ गलत हुआ है?

दरअसल, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने साथ में ‘शुभो बिजोया’ नाम की एक शॉर्ट फिल्म में काम किया है। यह शॉर्ट फिल्म दोनों ने बिग बैंग नाम के ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए है। फिल्म में एक ऐसी लड़की और लड़के की कहानी है, जो प्यार में पड़ते हैं और साथ काफी खुशी से रहते हैं। पर तभी एक हादसे के चलते सबकुछ बदल जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

देबिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म में अपना लुक शेयर किया है। अपने किरदार के लिए देबिना बनर्जी सिर मुंडवाए नजर आ रही हैं। हालांकि असली में उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। बल्कि मेकअप की मदद से वो गंजी हुईं हैं।

Back to top button