टॉप स्टोरीज़

घर बना दंगल का अखाडा,…. देखें पुरी खबर…

नोएडा 17 अगस्त 2022 : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक ससुर अपने बेटे के सामने अपनी बहू को पिटता नजर आ रहा है। ये पूरा वाक्या पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो 11 अगस्त का बताया जा रहा है, इसमें एक ससुर अपने बेटे के सामने अपनी बहू को पिटता नजर आ रहा है। ये पूरा वाक्या पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कमरे के अंदर महिला के पति के अलावा दो और महिलाएं मौजूद होती हैं लेकिन कोई भी महिला की मदद नहीं कर पाता है।

ये पूरा मामला नोएडा के सेक्टर 121 के क्लियो काउंटी सोसायटी का है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले चार साल से घरेलू हिंसा का शिकार हो रही थी। महिला की शादी 2018 में बिहार के रहने वाले विवेक कुमार से हुई थी। शादी के बाद से वो पति और परिवार वालों के साथ नोएडा में रह रही थी। महिला ने बताया पिछले चार साल से उसके ससुर, पति और देवर तीनों उसे पीटते थे। उन्हें कई बार उसके घरवालों के सामने भी पीटा गया है।

महिला ने इस घटना के बाद अपने ससुर, पति और देवर के खिलाफ पुलिस में कंप्लेंट दर्ज करवाई। उन्होंने पुलिस में सबूत के तौर पर वीडियो भी जमा करवाया है। पुलिस की मानें तो उन्होंने वो मामले की जांच कर रही है। महिला के साथ हुए इस हिंसक व्यवहार को देखने के बाद आपको ये जरूर जान लेना चाहिए कि अगर आपके साथ भी हिंसा होती हैं को आपको क्या करना चाहिए।

Back to top button