क्राइम

मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप…. दोस्ती की, फिर 6 महीने तक बनाते रहे संबंध…

रायपुर 30 सितम्बर 2021  रायपुर शहर में मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दो लोगों ने गैंग रेप किया। दोनों आरोपी करीब 6 महीने का महिला का शारीरिक शोषण करते रहे। इसके बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगवाई। अब महिला ने मुजगहन थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। महिला शादीशुदा है। खास बात यह है कि आरोपियों के बारे में महिला ज्यादा कुछ नहीं जानती।

जानकारी के मुताबिक, महिला टिकरापारा इलाके की रहने वाली है। वह दफ्तरों में झाड़ू-पोछा लगाने का काम किया करती है। पुलिस के मुताबिक मई के महीने में महिला का परिचय संतोषी नगर के मिश्रा होटल के पास खड़े दो अजनबी लोगों से हुआ। दोनों ने शुरुआत में महिला के काम-काज के बारे में पूछा और उसे मंत्रालय में नौकरी देने का वादा कर दिया। महिला भी आरोपियों के ठाठ-बाठ देखकर झांसे में आ गई।

महिला ने पुलिस को बताया है कि 19 सितंबर को हाल ही में छछानपैरी इलाके के एक खाली प्लॉट में शाम के वक्त वो कार से दोनों बदमाशों के साथ पहुंची। खुले में ही आरोपियों ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का दावा है कि नौकरी की आस में वह सब कुछ सहती रही, मगर कई महीनों तक काम न मिलने की वजह से अब महिला ने पुलिस से मदद मांगी है।

Back to top button