टॉप स्टोरीज़

15 की मौत: गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान 15 लोगों की नदी में डूबने से मौत…

उत्तर प्रदेश 10 सितम्बर 2022 : देशभर में गणेश विसर्जन के दौरान काफी उत्साह दिखा। इस बीच गणपति की प्रतिमा विसर्जन के दौरान देश के कई हिस्सों में हादसे भी हुए। हरियाणा और उत्तर प्रदेश में गणपति विसर्जन के दौरान कई जगह बड़े हादसे हुए। इन हादसों में कई लोगों की जान चली गई। हरियाणा के महेंद्रगढ़ के अलावा सोनीपत (Sonipat) में कई लोगों के डूबने से परिवार में मातम छा गया।

दस दिनों तक चलने वाले गणेश चतुर्थी उत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। कल ही मुर्तियों का विसर्जन भी किया गया। इस दौरान डूबने की कई घटनाएं सामने आई हैं। उत्तर प्रदेश और हरियाणा की अलग-अलग घटनाओं में गणेश विसर्जन के दौरान कल 15 लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हरियाणा के महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में शुक्रवार शाम भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान छह लोगों की डूबने से मौत हो गई।

महेंद्रगढ़ में चार युवक नहर में डूब गये जबकि दो सोनीपत में यमुना नदी में डूब गये। आपको बता दें कि महेंद्रगढ़ में करीब सात फुट की मूर्ति विसर्जन के लिए ले जा रही टोली जब नहर में पानी की धारा में बह गई तो नौ युवक बह गए। जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। इस घटना में चार की मौत हो गई, अन्य को बचा लिया गया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर कहा है कि महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में गणपति विसर्जन के दौरान डूबने से कई लोगों की असमय मौत की खबर दिल दहला देने वाली है। खट्टर ने कहा, “हम सभी इस कठिन समय में मृतकों के परिवारों के साथ खड़े हैं। एनडीआरएफ की टीम ने कई लोगों को डूबने से बचाया है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में भी गणेश विसर्जन के दौरान हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर गंगाघाट पर गणेश विसर्जन करने के लिए 5 लोग गए थे, इसी दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोर ने डूबने के बाद लोगों को पानी से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई गई। कानपुर हैलट रेफर करने के बाद उसने भी दम तोड़ दिया। ललितपुर में भी 2 की जान चली गई।

यूपी में गणपति विसर्जन के दौरान अलग-अलग हादसों में 8 लोगों की जान चली गई। संत कबीर नगर की आमी नदी में एक ही परिवार के चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बच्चे के अचानक गहरे पानी में चले जाने के बाद उसे बचाने के चक्कर में 4 बच्चों की जान चली गई।

दूसरी घटना संत कबीरनगर की है। आमी नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत की बात सामने आ रही है। ये बच्चे पूजा सामग्री विर्सजन करने नदी किनारे गए थे। वे सभी अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। बाद में गोताखोरों की मदद से चारों बच्चों के शव को बाहर निकाला गया।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ और सोनीपत में गणपति विसर्जन के दौरान 2 हादसे हुए। कनीना-रेवाडी रोड पर स्थित गांव झगड़ोली के पास नहर में गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने गए 9 लोग पानी के तेज बहाव के साथ बह गए। देर रात 8 लोगों को नहर से बाहर निकाला गया। इनमें से 4 की मौत हो गई। अन्य 4 की हालत गंभीर है। इसी तरह सोनीपत में यमुना घाट पर 3 की डूबने से मौत हो गई।

Back to top button