वीडियो: आखिरकार छत्तीसगढ़ी बहु बन गई अंकिता…. विकी जैन के साथ लिए “सात फेरे”, मंडप में दूल्हे को देख रो पड़ीं…
मुंबई 14 दिसंबर 2021।अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। भव्य तैयारियों के बीच एक्ट्रेस अपने होने वाले दूल्हे विक्की जैन का हाथ थामा। इनके जयमाला का वीडियो सामने आया है। जिसमें अदाकारा विक्की जैन को वरमाला पहनाती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, शानदार शेरवानी पहने विक्की भी अपनी दुल्हनिया को वरमाला पहनाते हैं। चारों तरफ से पुष्प वर्षा इनपर की जाती हैं। शादी के बाद कपल रात में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे।
अंकिता स्टेज पर घूंघट निकाले पहुंचती हैं। विक्की जैन उनका हाथ थामकर जयमाला के स्टेज पर ले जाते हैं। इसके बाद वो अपनी दुल्हनिया के घूंघट को हटाते हैं। इस दौरान अंकिता अपने इमोशंस को कंट्रोल नहीं कर पाई और वो रो पड़ी। इसके साथ ही वो अपने हमसफर के गले लग गई। जयमाला के बाद विक्की और अंकिता मराठी रीति-रिवाज से शादी की है। इनकी शादी के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें अंकिता ने रेड के बजाय गोल्डन आउटफिट पहना है। वहीं विक्की जैन ऑफ वाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram