हेडलाइन

2 की गयी जान: तेज रफ्तार में बाइक ने सीधे मार दी पेड़ में टक्कर, दो की मौके पर ही गयी जान, पुलिस ने…

पखांजूर 10 अप्रैल 2024। भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। घटना उस वक्त हुई, जब तेज रफ्तार में बाइक एक पेड़ से टकरा गयी। तेज रफ्तार बाइक की पेड़ से हुई टक्कर में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना पखांजूर के दुर्गकोंदल इलाके का है। जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार होकर दो युवक तेज रफ्तार में जा रहे थे। इसी दौरान युवकों की बाइक एक पेड़ से टकरा गयी। ये दुर्घटना दुर्गकोंदल थाना के भुसकी के पास की है।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दुर्गकोंदल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

Back to top button