क्राइम

2 महिला की मौत : तेज रफ्तार हाईवा ने आटो को मारी टक्कर… दो महिलाओं की मौत, 12 घायल

कांकेर 12 जून 2022। कांकेर में देर शाम हुए हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गयी। घटना उस वक्त हुई, जब हाईवा एक आटो को टक्कर मार दी। घटना के बाद हाईवा चालक फरार हो गया। घटना में करीब 12 यात्री घायल हो गये हैं।

घटना कोरर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। हाटकर्रा निवासी द्रोपदी और रेखा दर्रो सहित 14 लोग सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहाड़गोंदी गए थे। वहां से सभी शनिवार शाम करीब 7 बजे गांव लौट रहे थे। अभी वे कोकानपुर के पास पहुंचे ही थे कि कोरर से चरामा की ओर जा रही UP नंबर की हाईवा के पिछले टायर से ऑटो टकराकर अनियंत्रित हो गया।

टक्कर के बाद आटो सड़क के किनारे पलट गयी। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को धनेलीकन्हार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां द्रौपदी और रेखा को मृत घोषित कर दिया गया है।

Back to top button