क्राइम

CG: न्यायधानी में धर्म परिवर्तन के नाम पर गर्लफ्रेंड को पीटा और शादी से किया इंकार,युवती का आरोप पहले रेप किया फिर 2 बार अबॉर्शन

बिलासपुर 1 जुलाई 2023। न्यायधानी बिलासपुर में लव-जिहाद का मामला सामने आया हैं। यहां एक पीड़ित लड़की ने अपने बॉय फ्रेंड पर धर्म परिवर्तन नही करने पर शादी से इंकार कर बुरी तरह से पीटने का गंभीर आरोप लगाया हैं। पीड़िता का आरोप हैं कि बाॅयफ्रेंड ने पहले शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया और जब लड़की प्रेग्नेंट हो गयी, तो उसका दो-दो बाद दवा खिलाकर अबाॅर्शन करा दिया गया। आरोपी के मारपीट और धर्म परिवर्तन के दबाव से तंग आकर अब पीड़िता ने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करायी हैं।

जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम सकरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय पीड़ित युवती सकरी क्षेत्र में रहकर प्राइवेट संसथा में काम करती हैं। पीड़िता ने थाने में शिकायत किया हैं कि कुछ साल पहले उसका कुम्हारपारा जरहाभाठा निवासी आकिब जावेद नामक युवक से पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी, और दोस्ती प्यार में बदल गया। इस दौरान आरोपी युवक ने सकरी क्षेत्र ले जाकर युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। घटना के बाद युवती ने जब इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही, तो आरोपी ने शादी करने झांसा देकर लड़की को अपने विश्वास में ले लिया।

इसके बाद आरोपी ने कई बार लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की माने तो इस दौरान वह दो बार प्रेग्नेंट भी हुई, जिसकी जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे जबरन दवा खिलाकर अबाॅर्शन करा दिया गया। इस बीच युवक के रिश्तेदार ने लड़की पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगे। लेकिन युवती ने धर्म बदलने से मना कर दिया। तब युवक ने बेरहमी से उसके साथ मारपीट की। इसके बाद युवक उसे अलग-अलग तरीके से तंग करने लगा। इस दौरान युवती ने उससे माफी भी मांगी। फिर युवक ने उससे शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करने को कहा। लेकिन लड़की ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की बात पर अड़भ् रही।

पीड़ित युवती ने बताया कि इसी बात को लेकर एक सप्ताह पहले युवक ने उसके साथ मारपीट की थी। तब वह शिकायत लेकर सकरी थाने पहुंची थी। लेकिन पुलिस ने प्रेम प्रसंग और आपसी मारपीट का मामला बताया और युवती की शिकायत पर साधारण मारपीट का केस दर्ज कर उसे रवाना कर दिया। आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई नही होने पर युवती अपनी शिकायत लेकर आईजी बी.एन. मीणा के पास गई। आई.जी. के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी युवक पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा हैं कि पुलिस की कार्रवाई के बाद से आरोपी युवक फरार हैं। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

Back to top button