हेडलाइन

25 की मौत: भीषण सड़क दुर्घटना, चलती बस में लगी आग, 25 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

बुलढाणा 1 जुलाई 2023। एक भीषण हादसा हुआ है। महाराष्ट्र के बुलढाणा में चलती बस में आग (Maharashtra Bus Fire) लगने से 25 लोगों की जलकर मौत हो गई। भीषण हादसा समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुआ। बताया जा रहा कि बस में करीब 32 लोग सवार थे। अचानक ही इसमें आग (Maharashtra Bus Accident) लगी जिससे लोगों को निकलने का मौका नहीं मिल सका। इस हादसे में 25 लोगों के मौत की खबर है, वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को तुरंत ही बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे की है। बस से 25 शव निकाले गए हैं। बस में कुल 32 लोग सवार थे। छह से आठ लोग घायल हैं। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

बुलढाना के एसपी सुनील अदासाने ने मीडिया से कहा कि ये भीषण हादसा आज रात 1.25 बजे हुआ. हादसे का शिकार हुई बस पूना जा रही थी. इस बस में कुल 33 लोग सवार थे.

Back to top button