हेडलाइन

मंदिर में मूर्ति लूट : बंदूक की नोंक पर लूट की वारदात… पुजारी को बंधक बनाकर गणेश की प्राचीन प्रतिमा लूट ले भागे बदमाश..पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर 26 अगस्त 2022। बिलासपुर में भगवान गणेश की प्राचीन मूर्ति की लूट की बड़ी वारदात हुई है। बंदूक की नोंक पर लूट की ये पूरी वारदात हुई है। घटना मस्तूरी इलाके के इटवा पाली स्थित भंवर गणेश की मूर्ति लूट से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। दरअसल इस गणेश के प्रति स्थानीय लोगों की गहरी आस्था थी।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है। घटना गुरुवार रात की बतायी जा रही है। तीन से चार बदमाश मंदिर में घुसे और प्राचीन काल के बेस कीमती ग्रेनाइड से बने भवर गणेश लूट ली। इस दौरान जब पुजारी ने विरोध किया तो उसके हाथ पांव बांध दिये और मुंह पर टेप चिपका दिया।

आपको बता दें कि 12 साल पहले भी गणेश प्रतिमा की चोरी हुई थी, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया था। अब दूसरी बार इसी तरह की वारदात हुई है। बंदूक की नोंक पर मूर्ति लूट की ये पहली घटना है। पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही है।

Back to top button