×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Wednesday, 19 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक, 45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप

रायपुर, 19 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक खनिज साधन विभाग के सचिव  पी. दयानंद की अध्यक्षता में रायपुर स्थित पुराना सर्किट हाउस में भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्वेषण कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए खनिज खोज कार्यक्रमों व प्राथमिकताओं को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान विशेष सचिव एवं संचालक भौमिकी-खनिकर्म श्री रजत बंसल और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के उप महानिदेशक  अमित धरवाड़कर सहित प्रमुख केंद्रीय, राज्य एजेंसियों व निजी उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

45 अन्वेषण परियोजनाओं पर मुहर

राज्य में कुल 45 नई व जारी अन्वेषण परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया गया है। इनमें 35 क्रिटिकल व स्ट्रेटेजिक खनिज ब्लॉक, 4 डीप-सीटेड (गहन स्तर) खनिज ब्लॉक तथा 6 बल्क मिनरल परियोजनाएं शामिल हैं।
GSI की प्रमुख भूमिका महत्वपूर्ण है, इनमें से 25 अन्वेषण परियोजनाओं का संचालन भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (रायपुर इकाई) द्वारा किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 2,590 मिलियन टन चूना पत्थर तथा 32.26 मिलियन टन लौह अयस्क के संसाधनों की पहचान व स्थापना की गई। उन्होंने आगे बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की चार अन्वेषण परियोजनाएं चालू वित्तीय वर्ष में भी जारी रहेंगी। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म द्वारा राज्य में 11 अन्वेषण प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया गया है। इनमें 1 ग्रेफाइट, 2 चूना पत्थर, 4 लौह अयस्क, 2 ग्लॉकोनाइट, 1 आरईई एवं रेयर मेटल्स तथा 1 बॉक्साइट एवं एल्युमिनस लेटराइट युक्त महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉक शामिल हैं।

Advertisement

रिकॉर्ड राजस्व संग्रहण

सचिव  पी. दयानंद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य को खनन रॉयल्टी एवं राजस्व से लगभग 16,738 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। उन्होंने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत एनपीईए की 9 अन्वेषण परियोजनाएं चालू वर्ष में भी जारी रहेंगी। इससे राज्य में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिजों के अन्वेषण को निरंतर गति मिलने के साथ-साथ राज्य के खनिज संसाधन आधार को और मजबूत करने में सहायता मिलेगी। विशेष सचिव श्री रजत बंसल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025 26 के दौरान संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, छत्तीसगढ द्वारा 2,590 मिलियन टन चूना पत्थर संसाधन तथा 32.26 मिलियन टन लौह अयस्क संसाधन स्थापित किए गए हैं। उन्होंने इसे राज्य में खनिज अन्वेषण गतिविधियों की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

रणनीतिक एवं दुर्लभ खनिजों पर जोर

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत प्रस्तावों में लिथियम, ग्रेफाइट, टिन-टैंटलम-नियोबियम, आरईई (REE) एवं रेयर मेटल्स, ग्लॉकोनाइट और बॉक्साइट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों के ब्लॉकों को शामिल किया गया है।बैठक में दक्षिण बस्तर क्षेत्र में खनिज अन्वेषण को तेज करने तथा अधिक गहराई में मौजूद (Deep-seated) खनिजों के सटीक आकलन के लिए उन्नत तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया गया।

पांच जिलों के खनिज संसाधन मानचित्र खनिज साधन विभाग को सौंपे

इस अवसर पर GSI द्वारा छत्तीसगढ़ के पांच जिलों के खनिज संसाधन मानचित्र खनिज साधन विभाग को सौंपे गए। बैठक में खनिज खोज की संभावनाओं को बढ़ाने, विभिन्न केंद्रीय व राज्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और राज्य में खनिज-आधारित उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार एक मजबूत रोडमैप तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में प्रमुख भूवैज्ञानिक एवं खनिज क्षेत्र से संबंधित केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय संस्थाओं और शासकीय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, भारतीय खान ब्यूरो, परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय, मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च, केंद्रीय भूजल बोर्ड, सीएमपीडीआईएल, एमओआईएल, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन शामिल थे। इसके अतिरिक्त सीजीसीओएसटी, अधिसूचित निजी अन्वेषण एजेंसियों तथा उद्योग जगत से जिंदल स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, मां कुदरगढ़ी स्टील प्राइवेट लिमिटेड, डेक्कन गोल्ड एवं माइकी साउथ माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों तथा डीजीएम की एमसीटीए टीम ने भी बैठक में भाग लिया।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

CG-जंगल में महिला से कथित दुष्कर्म, शराब छिड़ककर जलाने की कोशिश का आरोप; दोनों आरोपी फरार

RECOMMENDED

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय से बीएड ब्रिज कोर्स कराएं, ब्रिज कोर्स को लेकर बुलायी बैठक में टीचर्स एसोसिएशन ने रखा पक्ष, कहा, एक वर्ष की अधिकतम समय सीमा में दें बीएड की डिग्री

RECOMMENDED
BMW 7 Series and i7 Facelift

BMW 7 Series और i7 फेसलिफ्ट 11 सितंबर को भारत में होगी लॉन्च, 1 अगस्त से बुकिंग शुरू

RECOMMENDED
Hyundai Tucson 2027

Hyundai Tucson 2027: हुंडई ने पेश की नई पीढ़ी की टक्सन, बॉक्सी लुक और नए केबिन के साथ बड़ा बदलाव

RECOMMENDED

TET पर संयुक्त मोर्चा के दबाव का असर! ब्रिज कोर्स के बाद शिक्षा सचिव से लंबी चर्चा, रविंद्र राठौर बोले- ‘प्राथमिक-मीडिल स्कूल शिक्षक साथ आयें, यह हमसब की लड़ाई’

RECOMMENDED

साय सरकार ने ढाई सालों में 12,666 करोड़ के 1572 कार्यों को दी प्रशासकीय स्वीकृति, इनमें सड़कों के 1285, पुलों के 247 और भवन निर्माण के 42 कार्य शामिल, डिप्टी सीएम ने दी विभागीय कार्यों की जानकारी

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर रहेगा जारी, बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन से अगले दो दिन सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में येलो अलर्ट

RECOMMENDED
ब्रिज कोर्स को लेकर शिक्षक संगठनों की बैठक

शिक्षक संघर्ष मोर्चा की पहल पर TET को लेकर शासन हुआ सक्रिय, ब्रिज कोर्स के जरिए राहत की तैयारी, कल शासन स्तर पर ज्ञापन का तुरंत दिखा असर

RECOMMENDED
Skoda Superb Q2 2027

चौथी-पीढ़ी की Skoda Superb Q2 2027 में CBU रूट से भारत में करेगी डेब्यू

RECOMMENDED

रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश, बैंक और कोषालय भी रहेंगे बंद

RECOMMENDED
Surge in demand for Tesla EVs in India

भारत में Tesla EVs की मांग में उछाल: बीते महीने 115 गाड़ियां बिकीं, बिक्री में 203% की भारी बढ़ोतरी

RECOMMENDED
Vivo Y31T 5G

Vivo Y31T 5G की भारत में एंट्री: 7200mAh बैटरी और IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग से लैस

RECOMMENDED
CMF Buds Neo

CMF Buds Neo: 20 अगस्त को भारत में लॉन्च होंगे CMF के नए किफायती ईयरबड्स, डिजाइन आया सामने

RECOMMENDED

जाने 40 वर्ष का पेड़, 1 साल में कंक्रीटीकरण से कैसे मारा जाता है, सत्य घटना की फोटो देंखें, पढ़िये क्या कहते हैं पर्यावरणविद सिंघवी

RECOMMENDED
ACB EOW

अंबिकापुर फर्नीचर घोटाला: ACB की बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत 3 गिरफ्तार

RECOMMENDED

बीजापुर में फूड इंस्पेक्टर पर व्यापारी के घर बिना अनुमति घुसने का आरोप, व्यापारियों ने FIR की मांग की

RECOMMENDED

SCERT की बैठक में शिक्षक संगठनों से भेदभाव का आरोप, राज्यपाल और मुख्यमंत्री से शिकायत

RECOMMENDED

CG-रायपुर एम्स का दीक्षांत समारोह 2 सितंबर को, उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

RECOMMENDED

रायगढ़ में सेंट्रल GST की दबिश, प्लांट में कई घंटे खंगाले दस्तावेज; टैक्स चोरी की आशंका

RECOMMENDED

धमतरी में कथित धर्मांतरण को लेकर हंगामा, युवतियों ने आयोजित की थी प्रार्थना सभा, हिंदू जागरण मंच ने लगाए आरोप

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

CG-जंगल में महिला से कथित दुष्कर्म, शराब छिड़ककर जलाने की कोशिश का आरोप; दोनों आरोपी फरार