×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Wednesday, 19 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय से बीएड ब्रिज कोर्स कराएं, ब्रिज कोर्स को लेकर बुलायी बैठक में टीचर्स एसोसिएशन ने रखा पक्ष, कहा, एक वर्ष की अधिकतम समय सीमा में दें बीएड की डिग्री

रायपुर 19 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने शिक्षा सचिव, संचालक डीपीआई एवं एस सी ई आर टी को पत्र देकर सेवारत शिक्षकों के लिए पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ से बीएड ब्रिज कोर्स कराने का मांग किया है, ज्ञात हो शिक्षा सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह जी व डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी जी से चर्चा के बाद एस सी ई आर टी में अपर संचालक श्री जे पी रथ जी ने बैठक बुलाया था, जिसमे एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, योगेश सिंह ठाकुर ने बैठक में पक्ष रखा।

प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ शासन के अधीन संचालित राज्य का एकमात्र मुक्त विश्वविद्यालय है जो पत्राचार बीएड की डिग्री देने हेतु पूर्णतः सक्षम एवं अधिकृत है। प्रदेश के हजारों शिक्षकों एवं अन्य अभ्यर्थियों के पास आज भी इसी विश्वविद्यालय से प्राप्त पत्राचार बीएड की डिग्री है, जो भर्ती एवं पदोन्नति में 100% मान्य एवं उपयोगी है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, प्रवीण श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यदु, कोमल वैष्णव, मुकेश मुदलियार, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र परिक, प्रदेश पदाधिकारी योगेश सिंह ठाकुर ने कहा है कि सबसे सुविधाजनक एवं व्यवहारिक विकल्प यही होगा कि छत्तीसगढ़ राज्य के सेवारत शिक्षकों को B.Ed. ब्रिज कोर्स भी पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से ही कराया जाए। राज्य के भीतर संचालित होने के कारण इसमें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी और प्रदेश के आवश्यकता-धारी सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता सुगमता से बीएड की उपाधि प्राप्त कर सकेंगे।

वर्तमान स्थिति एवं आवश्यकता:-

वर्तमान में विश्वविद्यालय में बीएड की सीटें अत्यंत सीमित हैं। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से शासकीय, अशासकीय एवं अन्य अभ्यर्थी प्रवेश लेकर 2 वर्षीय बीएड डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।

किन्तु सेवारत शिक्षकों के लिए समय की कमी एक बड़ी बाधा है। शासकीय शालाओं में कार्यरत शिक्षकों को 2 वर्ष का अवकाश देकर बीएड कराना संभव नहीं है। अतः उन्हें कम समय में डिग्री देने हेतु B.Ed. ब्रिज कोर्स कराना आवश्यक है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सुचारू क्रियान्वयन एवं दक्ष/सक्षम शिक्षक उपलब्ध कराने की दृष्टि से यह कार्य किया जाना चाहिए।

B.Ed. ब्रिज कोर्स का उद्देश्य:-

1. प्राथमिक शाला में कार्यरत बीएड धारी सहायक शिक्षकों को उच्च पदों पर पदोन्नति हेतु बीएड योग्यता प्रदान करना।
2. मिडिल स्कूल में कार्यरत शिक्षकों को व्याख्याता पद पर पदोन्नति हेतु बीएड योग्यता प्रदान करना।
3. व्याख्याताओं को सेवा में बने रहने एवं पदोन्नति हेतु अनिवार्य बीएड योग्यता पूर्ण कराना।

वर्तमान में प्रदेश में लगभग 74,000 सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता इस ब्रिज कोर्स का लाभ ले सकते हैं। इतनी बड़ी संख्या के लिए प्रदेश में अन्यत्र पर्याप्त अध्ययन केंद्र उपलब्ध नहीं हैं।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के सुझाव:-

इस वृहद कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु निम्न सुझाव प्रस्तुत हैं:-

1. अध्ययन केंद्र: प्रदेश के 146 विकासखण्डों में से प्रत्येक में 5 सुविधा-युक्त हायर सेकेण्डरी शालाओं का चयन कर “अध्ययन एवं सुविधा केंद्र” स्थापित किए जाएं, प्रत्येक सुविधा केंद्र में लगभग 100 शिक्षक को नामांकित किया जावे।
2. प्रवेश प्रक्रिया: प्रवेश वरिष्ठता के आधार पर किया जाए। सभी सेवारत शिक्षकों को प्रवेश का अवसर मिले।
3. अध्ययन सामग्री: ब्रिज कोर्स की पुस्तकें विश्वविद्यालय द्वारा निःशुल्क अथवा न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएं।
4. संपर्क कक्षाएं: प्रत्येक वर्ष अवकाश के दिनों में 20 दिवसीय अनिवार्य संपर्क कक्षाएं निर्धारित की जाएं।
5. शिक्षक व्यवस्था: अध्ययन केंद्रों में बीएड प्रशिक्षित व्याख्याताओं/शिक्षकों को अंशकालिक शिक्षक के रूप में सेवा देने हेतु नियुक्त किया जाए।
6. प्रैक्टिकल एवं दक्षता: शिक्षण अभ्यास एवं प्रैक्टिकल हेतु आवश्यक सामग्री विकसित कर शिक्षकों की दक्षता का विकास किया जाए।
7. ऑनलाइन सुविधा: आवश्यकता अनुसार ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था भी की जाए।
8. परीक्षा केंद्र: प्रत्येक सुविधा केंद्र को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाए ताकि शिक्षकों को दूर न जाना पड़े।
9. शुल्क: बीएड ब्रिज कोर्स की अनुमानित कुल लागत तय कर शिक्षकों से शुल्क लिया जाए।
10. बीएड डिग्री एक वर्ष की अधिकतम समय सीमा में विश्वविद्यालय द्वारा बीएड ब्रिज कोर्स की डिग्री प्रदान किया जावे।

नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सक्षम व योग्य शिक्षक कम समय में बनाने के लिए बीएड ब्रिज कोर्स कराए जाने की नितांत आवश्यकता है और यह उक्त विधि से सुसंगत तरीके से शीघ्र कराया जा सकता है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

CG-जंगल में महिला से कथित दुष्कर्म, शराब छिड़ककर जलाने की कोशिश का आरोप; दोनों आरोपी फरार

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक, 45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप

RECOMMENDED
BMW 7 Series and i7 Facelift

BMW 7 Series और i7 फेसलिफ्ट 11 सितंबर को भारत में होगी लॉन्च, 1 अगस्त से बुकिंग शुरू

RECOMMENDED
Hyundai Tucson 2027

Hyundai Tucson 2027: हुंडई ने पेश की नई पीढ़ी की टक्सन, बॉक्सी लुक और नए केबिन के साथ बड़ा बदलाव

RECOMMENDED

TET पर संयुक्त मोर्चा के दबाव का असर! ब्रिज कोर्स के बाद शिक्षा सचिव से लंबी चर्चा, रविंद्र राठौर बोले- ‘प्राथमिक-मीडिल स्कूल शिक्षक साथ आयें, यह हमसब की लड़ाई’

RECOMMENDED

साय सरकार ने ढाई सालों में 12,666 करोड़ के 1572 कार्यों को दी प्रशासकीय स्वीकृति, इनमें सड़कों के 1285, पुलों के 247 और भवन निर्माण के 42 कार्य शामिल, डिप्टी सीएम ने दी विभागीय कार्यों की जानकारी

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर रहेगा जारी, बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन से अगले दो दिन सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में येलो अलर्ट

RECOMMENDED
ब्रिज कोर्स को लेकर शिक्षक संगठनों की बैठक

शिक्षक संघर्ष मोर्चा की पहल पर TET को लेकर शासन हुआ सक्रिय, ब्रिज कोर्स के जरिए राहत की तैयारी, कल शासन स्तर पर ज्ञापन का तुरंत दिखा असर

RECOMMENDED
Skoda Superb Q2 2027

चौथी-पीढ़ी की Skoda Superb Q2 2027 में CBU रूट से भारत में करेगी डेब्यू

RECOMMENDED

रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश, बैंक और कोषालय भी रहेंगे बंद

RECOMMENDED
Surge in demand for Tesla EVs in India

भारत में Tesla EVs की मांग में उछाल: बीते महीने 115 गाड़ियां बिकीं, बिक्री में 203% की भारी बढ़ोतरी

RECOMMENDED
Vivo Y31T 5G

Vivo Y31T 5G की भारत में एंट्री: 7200mAh बैटरी और IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग से लैस

RECOMMENDED
CMF Buds Neo

CMF Buds Neo: 20 अगस्त को भारत में लॉन्च होंगे CMF के नए किफायती ईयरबड्स, डिजाइन आया सामने

RECOMMENDED

जाने 40 वर्ष का पेड़, 1 साल में कंक्रीटीकरण से कैसे मारा जाता है, सत्य घटना की फोटो देंखें, पढ़िये क्या कहते हैं पर्यावरणविद सिंघवी

RECOMMENDED
ACB EOW

अंबिकापुर फर्नीचर घोटाला: ACB की बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत 3 गिरफ्तार

RECOMMENDED

बीजापुर में फूड इंस्पेक्टर पर व्यापारी के घर बिना अनुमति घुसने का आरोप, व्यापारियों ने FIR की मांग की

RECOMMENDED

SCERT की बैठक में शिक्षक संगठनों से भेदभाव का आरोप, राज्यपाल और मुख्यमंत्री से शिकायत

RECOMMENDED

CG-रायपुर एम्स का दीक्षांत समारोह 2 सितंबर को, उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

RECOMMENDED

रायगढ़ में सेंट्रल GST की दबिश, प्लांट में कई घंटे खंगाले दस्तावेज; टैक्स चोरी की आशंका

RECOMMENDED

धमतरी में कथित धर्मांतरण को लेकर हंगामा, युवतियों ने आयोजित की थी प्रार्थना सभा, हिंदू जागरण मंच ने लगाए आरोप

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

CG-जंगल में महिला से कथित दुष्कर्म, शराब छिड़ककर जलाने की कोशिश का आरोप; दोनों आरोपी फरार